CJI गवई 23 नवंबर को हो रहे रिटायर, जानें उनके कार्यकाल में कितने OBC और SC न्यायाधीशों की हुई नियुक्ति?

CJI Gavai Tenure: प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बीआर गवई के लगभग छह महीने के कार्यकाल के दौरान देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 10 न्यायाधीशों, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। न्यायमूर्ति गवई रविवार (23 नवंबर) को पदमुक्त हो जाएंगे।

CJI Gavai Tenure: प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति बीआर गवई के लगभग छह महीने के कार्यकाल के दौरान देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के 10 न्यायाधीशों, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के 11 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। न्यायमूर्ति गवई देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित प्रधान न्यायाधीश हैं। उन्होंने उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम का नेतृत्व किया, जिसने विभिन्न उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए सरकार को 129 नामों की सिफारिश की, जिनमें से 93 नामों को मंजूरी दी गई।

CJI BR Gavai

सीजेआई बीआर गवई (फाइल फोटो)

इन न्यायाधीशों की भी हुई नियुक्ति

न्यायमूर्ति गवई के कार्यकाल के दौरान पांच न्यायाधीशों-न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई, न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर, न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली की भी शीर्ष अदालत में नियुक्ति हुई। उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर 14 मई से लेकर अब तक अपलोड किए गए न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी विवरण के मुताबिक, जब न्यायमूर्ति गवई भारत के प्रधान न्यायाधीश बने, उसके बाद सरकार की ओर से उच्च न्यायालयों में नियुक्ति के लिए मंजूर किए गए 93 नामों में अल्पसंख्यक समुदायों के 13 न्यायाधीशों और 15 महिला न्यायाधीशों के नाम शामिल थे।

End of Feed