Chirag Paswan hug Kangana Ranaut: चिराग पासवान ने कंगना रनौत को लगाया गले, संसद में एक-दूसरे का ऐसे किया स्वागत

Delhi News: संसद में जब चिराग पासवान और कंगना रनौत मिले तो उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। गले लगाकर उन दोनों ने एक दूसरे का स्वागत किया। चुनावी नतीजों में चिराग ने बिहार के हाजीपुर सीट से और कंगना ने हिमाचल की मंडी सीट से जीत हासिल की है।

Chirag Paswan hug Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से चुनाव जीत कर संसद भवन पहुंची कंगना रनौत संसदीय दल की मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। जब वह शुक्रवार को संसद परिसर पहुंची तो उनकी मुलाकात अपने पुराने को-स्टार और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान से हुई। दोनों ने कैमरे के लिए जमकर पोज दिए।

Chirag Paswan Kangana Ranaut Hug

चिराग पासवान और कंगना रनौत।

'मिले ना मिले हम' फिल्म में साथ किया था काम

बता दें कि चिराग पासवान और कंगना रनौत ने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ काम किया था। इस फिल्म में चिराग ने जहां टेनिस प्लेयर का किरदार निभाया था, वहीं कंगना सुपरमॉडल के रोल में थी। फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल देखने को मिला था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शुरू हुई ये दोस्ती अब राजनीति के गलियारे में भी दिखी। संसद परिसर में दोनों ने गले लगाकर एक-दूसरे का स्वागत किया।

End of Feed