जम्मू के खौर सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन को सर्विलांस ऑपरेशन के लिए मॉडिफाई किया गया था। सेना के जवानों ने मौके से ड्रोन और उसके साथ 64 GB का माइक्रो-SD कार्ड बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने जम्मू के खौर सेक्टर में पाकिस्तान के एक संदिग्ध सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया।
एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन (प्रतीकात्मक फोटो)
यह ड्रोन चकला गांव के पास अहम डिफेंस ठिकानों के ऊपर मंडराते हुए पाया गया था। माना जा रहा है कि यह ड्रोन चीन में बना था और इसे सर्विलांस ऑपरेशन के लिए मॉडिफाई किया गया था। सेना के जवानों ने मौके से ड्रोन और उसके साथ 64 GB का माइक्रो-SD कार्ड बरामद किया।
यह घटना 31 जुलाई 2026, शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। सुबह मंडयाला की ओर से एक ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन खौर सेक्टर के चकला क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया था।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: 6500 उड़ानें, ढाई लाख गोले और कारगिल के 5 'गेमचेंजर' हथियार, जिनके आगे पाकिस्तान ने टेके थे घुटने
'एक सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान इस ड्रोन को मार गिराया गया'
अधिकारियों ने बताया कि डिफेंस ठिकानों के पास संवेदनशील इलाके में घुसने के बाद एक सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान इस ड्रोन को मार गिराया गया। बरामद किए गए सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: भारत के CJP के बाद पाकिस्तान में भी 'कॉकरोच पार्टी' की एंट्री! कौन चला रहा है यह कैंपेन और क्या है मकसद?
'ड्रोन का इस्तेमाल रेकी (निगरानी) गतिविधियों के लिए किया जा रहा था'
शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्रोन का इस्तेमाल रेकी (निगरानी) गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों ने कहा सिक्योरिटी एजेंसियों ने इसके ओरिजिन (उत्पत्ति), उड़ान के रास्ते और संभावित मकसद का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
