G-20 से पहले चीन की 'चालबाजी', अरुणाचल को बताया अपना हिस्सा, पूर्व आर्मी चीफ बोले-हम भी छोड़ें 'वन चाइना पॉलिसी'

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 29, 2023, 01:42 PM IST

China New Map : पूर्व सेना प्रमुख वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के भूभाग पर दावा करने वाला चीन का यह नया आधिकारिक नक्शा इस बात का संकेत है कि बीजिंग सीमा विवाद को हल निकालने के लिए इच्छुक नहीं है। पूर्व सेना प्रमुख ने पूछा कि क्या भारत को भी तिब्बत का पूराना दर्जा बहाल करते हुए उसकी 'वन चाइना पॉलिसी' का परित्याग नहीं कर देना चाहिए?

China New Map : चीन की फितरत में गुस्ताखी, चालबाजी और प्रोपगैंडा करना है। लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच उसने सीमा विवाद को नए सिरे से हवा देने की कोशिश की है। साल 2023 के लिए उसने अपने देश का 'आधिकारिक नक्शा' जारी किया है और इस नए मैप में अरुणाचल प्रदेश और अक्साइ चिन को शामिल करते हुए उन्हें अपना हिस्सा बताया है। चीन की तरफ से यह नया नक्शा 28 अगस्त को जारी किया गया। अरुणाचल प्रदेश को चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताया है।

China new map

चीन ने अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताया।

जी-20 सम्मेलन से पहले सीमा विवाद

खास बात यह है कि चीन की तरफ से यह गुस्ताखी ऐसे समय की गई है जब दिल्ली में नौ और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन होने वाला है। इस बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी आने वाले हैं। चीन के इस प्रोपगैंडा पर भारत में भी कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और शी जिनपिंग को बधाई दी थी। उसके बाद चीन का ये नक्शा आता है। अगर केंद्र सरकार में हिम्मत है तो वह चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करे।

End of Feed