Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया गया कि नेशनल पार्क के जंगलों में मुठभेड़ जारी है। वहीं, मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। नक्सलियों से AK-47 की भी गई बरामदी हुई है। DRG के जवानों ने नक्सलियों की बड़ी टुकड़ी को घेर कर रखा है, जहां रुक रुक कर फायरिंग हो रही है।
बस्तर IG, पी सुंदरराज ने कहा, 'नेशनल पार्क इलाके के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी जारी है। और जानकारी का इंतजार है।'
'रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही...'
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया, 'अभी तक घटनास्थल से दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं।' अधिकारी ने बताया कि रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने समय सीमा तय
तीन जनवरी को बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे। पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 285 नक्सली मारे गए थे। केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है।
