Kanker Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर में कई नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ हुए एनकाउंटर में 18 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें नक्सलियों का टॉप कमांडर भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ के कांकेर में 18 नक्सली ढ़ेर
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, खदान में गिरी 40 लोगों से भरी बस; 11 की मौत, कई घायल
बीएसएफ ने किया नक्सलियों का एनकाउंटर
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मंगलवार को कहा कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए। केंद्रीय पुलिस बल ने एक बयान में कहा, विशिष्ट खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ ने जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के साथ मिलकर कांकेर के छोटेबेटिया पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत बीनागुंडा क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया।
3 जवान घायल
ऑपरेशन के दौरान, बीएसएफ टीम पर सीपीआई माओवादी विद्रोहियों की ओर से भारी गोलीबारी हुई। बीएसएफ के जवानों ने हमलावरों के खिलाफ तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप भीषण गोलीबारी हुई। इस घटना में 3 जवान भी घायल हो गए हैं। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने कहा- "कांकेर के छोटेबेठिया में मुठभेड़ स्थल से 18 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। ऑपरेशन में 3 जवान घायल हो गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। इसे इलाके के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक के रूप में देखा जा सकता है। सूचना के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था।"
भारी मात्रा में हथियार बरामद
मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए है। जिसमें 7 एके सीरीज राइफल और 3 लाइट मशीन गन बरामद की गई हैं।
