तेजी से आगे बढ़ रहा Chandrayaan-3, ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया कामयाबी के साथ पूरी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 17, 2023, 04:44 PM IST

भारत ने चंद्रमा पर अपना महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन शुक्रवार (14 July 2023) को लॉन्च किया था। इस अंतरिक्ष यान को भारत के सबसे भारी रॉकेट, लॉन्च वाहन मार्क-III (LVM3) पर चंद्रमा की यात्रा पर लॉन्च किया गया।

Chandrayaan-3 Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 के ऊपरी कक्षा में पहुंचने की दूसरी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इसरो ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष यान अब 41603 किलोमीटर X 226 किलोमीटर की कक्षा में है। इसरो ने कहा कि अगला चरण मंगलवार दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच प्रस्तावित है। चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को चंद्रमा के लिए रवाना हुआ था।

14 जुलाई 2023 को सफल लॉन्चिंग

भारत ने चंद्रमा पर अपना महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन शुक्रवार (14 July 2023) को लॉन्च किया था। इस अंतरिक्ष यान को भारत के सबसे भारी रॉकेट, लॉन्च वाहन मार्क-III (LVM3) पर चंद्रमा की यात्रा पर लॉन्च किया गया। इसके सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो ने कामयाबी का एक और अध्याय लिखा। पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों और कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान 3 ने अंतरिक्ष में एक नया अध्याय लिख दिया है।

End of Feed