Chandrayaan-3 Maha Quiz में एक लाख रुपए तक का है कैश ईनामः ऐसे लें हिस्सा, जानिए तरीका, नियम और बाकी डिटेल्स

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 4, 2023, 05:04 PM IST

Chandrayaan-3 Maha Quiz: एक सितंबर, 2023 से चालू हुई इस क्विज में 10 सवाल पूछे जाते हैं, जिनके जवाब देने के लिए प्रतिभागी को 300 सेकेंड्स का समय मिलता है। जीतने वाले को ईनाम में आकर्षक कैश प्राइज मिलते हैं।

Chandrayaan-3 Maha Quiz: इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मोदी सरकार इससे जुड़ा क्विज कंपटीशन लेकर आई है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सरकार के लोग और इसरो भी लोगों को 'चंद्रयान-3 महा क्विज' में हिस्सा लेने की अपील कर रहे हैं, जिसके जरिए आकर्षक कैश प्राइज जीत सकते हैं। आइए, जानते हैं इस क्विज के बारे में:

​Chandrayaan 3 Maha Quiz​, Moon, ISRO

Chandrayaan 3 Maha Quiz: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

चंद्रयान-3 क्विज में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को माईगव (MyGov) पर अपना अकाउंट बनाना होगा। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है और क्विज़ के विजेताओं को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। क्विज़ में सभी भारतीय नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। जैसे ही प्रतिभागी सही ओटीपी दर्ज करने के बाद 'सब्मिट' बटन पर क्लिक करेगा, क्विज़ शुरू हो जाएगी। यह एक समयबद्ध क्विज़ है, जिसमें 10 प्रश्नों का उत्तर 300 सेकंड में देना होता है। कोई नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।

वैसे, प्रतिभागियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आगे के कम्युनिकेशन के लिए उनकी माईगव प्रोफ़ाइल अपडेट की गई हो। अधूरी प्रोफ़ाइल वाले लोग विजेता बनने के योग्य न होंगे। प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से प्रश्न बैंक से यादृच्छिक रूप से चुना जाएगा। भारत के प्रतिभागी वैध भारतीय मोबाइल नंबर के जरिए इसे खेल सकते हैं, क्योंकि क्विज़ शुरू होने से पहले मोबाइल नंबर को मान्य करने के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।

End of Feed