Moon Temperature: चंद्रयान-3 खोलने लगा दक्षिणी ध्रुव का राज, पहली बार चांद की सतह का मापा तापमान

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 27, 2023, 04:05 PM IST

Moon Temperature: इसरो ने बताया चंद्रमा की सतह के थर्मल व्यवहार को समझने के लिए ChaSTE(चांद की सतही थर्मोफिजिकल प्रयोग) ध्रुव के चारों और चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को माप रहा है। पहली बार चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह का तापमान माप कर डेटा भेजा है।

Moon Temperature: चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर ने अपना काम तेजी से करना शुरू कर दिया है। लैंडर विक्रम ने चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह और उसके नीचे का तापमान भी मापना शुरू कर दिया है और इसरो को शुरुआती डेटा भेजा है। इसरो ने इस डेटा को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वैज्ञानिक इस डेटा का विस्तृत अवलोकन करने में लगे हुए हैं।

Chandrayaan-3

चंद्रयान-3 के लैंडर ने मापा चंद्रमा की सतह का तापमान

इसरो ने बताया चंद्रमा की सतह के थर्मल व्यवहार को समझने के लिए ChaSTE(चांद की सतही थर्मोफिजिकल प्रयोग) ध्रुव के चारों और चंद्रमा की ऊपरी मिट्टी के तापमान प्रोफाइल को माप रहा है। इसकी मदद से चंद्रमा की सतह के तापीय व्यवहार को समझा जा सकेगा। इसरो ने आगे कहा कि ChaSTE में एक टेम्प्रेचर प्रोब है, जो कंट्रोल्ड एंट्री सिस्टम की मदद से सतह में 10 सेमी की गहराई तक पहुंच सकने में सक्षम हैं। जांच में 10 अलग-अलग सेंसर लगे हुए हैं।

End of Feed