छत्तीसगढ़: इंदिरा गांधी कृषि विवि में पेपर लीक पर भारी हंगामा, परीक्षा निरस्त, CM साय बोले- 'दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई'

Chhattisgarh News: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर कीट विज्ञान का पेपर लीक। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा रद्द कर 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई, सीएम विष्णु देव साय ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

IGKV Paper Leak: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में पेपर लीक का एक बड़ा मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर (B.Sc. Agriculture 2nd Year) के 'कीट विज्ञान' (Entomology) विषय का पेपर परीक्षा से पहले लीक होने की पुष्टि के बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया।

छत्तीसगढ़: इंदिरा गांधी कृषि विवि में पेपर लीक पर भारी हंगामा, परीक्षा निरस्त, CM साय बोले- 'दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई'

छत्तीसगढ़: इंदिरा गांधी कृषि विवि में पेपर लीक पर भारी हंगामा, परीक्षा निरस्त, CM साय बोले- 'दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई'

मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है और संदिग्ध प्रोफेसरों व कर्मचारियों को तलब कर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है।

End of Feed