दिवाली-छठ पर सवा 2 लाख यात्रियों ने बिना टिकट की ट्रेन से यात्रा, मध्य रेलवे ने वसूले 25 करोड़ रुपये

Central Railway Ticket Checking: दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन में मुंबई मंडल ने मुख्यालय की टिकट जांच टीमों के साथ मिलकर 1.06 लाख मामलों में 11.04 करोड़ रुपये वसूल किए, जो कुल वसूली में लगभग 45 प्रतिशत है। भुसावल मंडल दूसरे नंबर पर रहा।

Central Railway Ticket Checking: दिवाली और छठ पूजा के त्योहारी सीजन में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर मध्य रेल ने कार्रवाई की है। मध्य रेल की टिकट जांच टीमों ने पूरे नेटवर्क पर अनधिकृत और बिना टिकट यात्रा के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 2.27 लाख यात्रियों से जुर्माने के रूप में 24.74 करोड़ रुपये वसूल किए गए। 1 से 15 नवंबर 2026 के दौरान मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में नियमित जांच के अलावा कई विशेष जांच अभियान चलाए गए। इस अवधि में पकड़े गए 2.27 लाख दोषियों से 24.74 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर वसूली गई।

AI (14)

सवा दो लाख यात्रियों ने की बिना टिकट यात्रा (फोटो साभार- AI)

बिना टिकट पकड़े गए लाखों लोग

सबसे ज्यादा वसूली मुंबई मंडल से हुई। मुंबई मंडल ने मुख्यालय की टिकट जांच टीमों के साथ मिलकर 1.06 लाख मामलों में ₹11.04 करोड़ वसूल किए, जो कुल वसूली में लगभग 45 प्रतिशत है। भुसावल मंडल दूसरे नंबर पर रहा। भुसावल मंडल ने 64,332 मामलों में ₹7.98 करोड़ वसूल किए, जो कुल वसूली में 32 प्रतिशत से अधिक है। अन्य मंडलों का योगदान इस प्रकार रहा। पुणे मंडल ने 23,189 मामलों से ₹2.67 करोड़ यानी 11 प्रतिशत, नागपुर मंडल ने 24,253 मामलों से ₹2.25 करोड़ यानी 9 प्रतिशत तथा सोलापुर मंडल ने 9,134 मामलों से ₹79.38 लाख यानी 3 प्रतिशत की वसूली की।

End of Feed