राम मंदिर: सरकार ने सोशल मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी, झूठी खबरों से बचने के लिए कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2024, 07:49 PM IST

Ram Mandir: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पूरे भारत में आगामी उत्सव के संदर्भ में सोशल मीडिया पर कुछ असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं।

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की। भारत सरकार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, झूठी खबरें व फर्जी संदेश सामाजिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती हैं। सरकार ने इनसे बचने की सलाह दी है।

Ram Mandir

राम मंदिर को लेकर सरकार ने सोशल मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सलाह दी है कि "ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें जो झूठी हो या जिसमें हेरफेर किया जा सकता हो या सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती है।

End of Feed