विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

CEC ज्ञानेश कुमार को आज और कल दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...

Gyanesh Kumar News: एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष के निशाने पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। CEC ज्ञानेश कुमार को आज और कल दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ दौरे पर जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया। CEC ज्ञानेश कुमार को इन दो दिनों में राज्य अतिथि का दर्जा भी दिया गया था। हालांकि CEC ऑफिस के सूत्रों ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ जाने का प्लान टेंटेटिव था और इस कार्यक्रम के लिए आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई थी। उपचुनाव, इंडिया गठबंधन द्वारा मुलाकात की संभावना और अन्य कई कारणों से CEC का छत्तीसगढ़ जाना संभव नहीं था।

Gyanesh kumar

ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

विपक्ष का आरोप और मार्च

कांग्रेस और INDIA गठबंधन का आरोप है कि इस नई प्रक्रिया के जरिए बिना उचित सत्यापन के देश भर के 13 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें ज्यादातर गरीब, अल्पसंख्यक और विपक्ष के समर्थक वर्ग शामिल हैं। विपक्ष का दावा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने अन्य दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की असहमति और आपत्तियों के बावजूद एकतरफा फैसले लेकर चुनाव प्रणाली को प्रभावित किया है।

End of Feed