Land for job scam: नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू यादव से CBI की पूछताछ जारी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 12:13 PM IST

Land for job scam : नौकरी के बदले जमीन का यह मामला लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन दे कर या जमीन बेचने के बदले में रेलवे में कथित तौर पर ‘ग्रुप-डी’ की नौकरी दिए जाने से संबंधित है।

Land for job scam : लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में लालू यादव के परिवार पर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) का शिकंजा कस गया है। नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है।

लालू यादव से यह पूछताछ उनकी बेटी एवं राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हो रही है। आज सुबह जांच एजेंसी की टीम पूछताछ के लिए मीसा भारती के आवास पहुंची। सीबीआई की इस पूछताछ पर लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। रोहिणी ने कहा है कि 'पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा।'

End of Feed