देश

जिस केस के बाद संसद में रो पड़े थे योगी आदित्यनाथ, उसका मुख्य आरोपी शमीम 16 साल बाद अरेस्ट-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 18, 2023, 09:16 PM IST

Gorakhpur Riots Case 2007: साल 2007 में हुए गोरखपुर दंगों से पहले हुए राजकुमार अग्रहरि हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद फिर से गिरफ्तार किया गया है।

Image

मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद फिर से गिरफ्तार किया गया

2007 का साल गोरखपुर के लोगों को अभी भी याद है क्योंकि इस साल एक घटना ने गोरखपुर को दंगों की आग में झुलसा दिया गोरखपुर में भीषण दंगे हुए थे, वहीं इन दंगों में 16 सालों से फरार चल रहा दंगों का मुख्य आरोपी मोहम्‍मद शमीम पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, गौर हो कि मोहम्‍मद शमीम पिछले 16 सालों से फरार चल रहा था।

इस साल 2007 में गोरखपुर में मोहर्रम जुलूस में राजकुमार अग्रहरि नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी और मोहम्‍मद शमीम ने ही राजकुमार अग्रहरि को पुलिस की गाड़ी से जबरन निकालकर उसकी चाकुओं और तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी।

योगी आदित्यनाथ उस वक्त गोरखपुर से लोकसभा सदस्य थे

इस घटना के वक्त अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लोकसभा सदस्य थे उन्होंने इस मामले को लेकर धरना दिया था, मगर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था बाद में वह संसद में भावुक होकर रो भी पड़े थे वहीं अब इसी केस के मुख्य आरोपी मोहम्मद शमीम को 16 साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article