Lok Sabha की एक, Vidhan Sabha की छह सीटों पर ByPolls: जानें- कहां से कौन मैदान में और किसका पलड़ा भारी?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 5, 2022, 06:50 AM IST

Bypolls 2022: वैसे, इन उपचुनाव के नतीजों का केंद्र या राज्य सरकार की स्थिरता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भाजपा को दोनों जगहों पर बहुमत हासिल है। हालांकि, इन चुनावों में जीत 2024 के आम चुनावों से पहले पार्टियों को एक मनोवैज्ञानिक लाभ प्रदान करेगी।

Bypolls 2022: लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए आज (पांच दिसंबर, 2022) वोटिंग है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। इन सीटों में उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट है, जबकि पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटें (उत्तर प्रदेश की रामपुर सदर और खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट) हैं। अफसरों ने इन उपचुनाव के लिए व्यापक बंदोबस्त किए हैं। उपचुनावों की मतगणना गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को होगी। रोचक बात है कि उसी रोज गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटों की गिनती की जानी है।

bypolls 2022

Bypolls 2022: एक संसदीय और छह विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए मतों की गिनती आठ दिसंबर को की जाएगी। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

मैनपुरी सीट सपा के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के देहांत के चलते खाली हुई। वहां उनके बेटे अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) की डिंपल यादव (मुलायम सिंह की बहू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य (शिवपाल सिंह यादव के विश्वासपात्र रहे) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वहीं, रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीटों पर भाजपा और सपा-राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस इन सीटों पर चुनाव नहीं लड़ रही हैं। रामपुर सदर और खतौली सीटों पर सपा विधायक आजम खान और भाजपा विधायक विक्रम सिंह सैनी को अलग-अलग मामलों में दोषी और अयोग्य घोषित किए जाने के कारण उपचुनाव जरूरी हुआ था।

End of Feed