सांसदों के निलंबन पर विपक्ष को मिला मायावती का साथ, बोलीं- 'यह कोई गुडवर्क नहीं'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 11:27 AM IST

BSP chief Mayawati: बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है कि 150 सांसदों का निलंबन संसदीय इतिहास के लिए दुखद है। यह लोगों के विश्वास को आघात पहुंचाने वाला है।

BSP chief Mayawati: संसद से सांसदों के निलंबन पर विपक्ष को पहली बार मायावती का साथ मिला है। गुरुवार को बसपा प्रमुख मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, संसद के दोनों सदनों से लभगग 150 सांसदों का निलंबन संसदीय इतिहास के लिए दुखद है। उन्होंने कहा, यह कोई गुडवर्क नहीं है और लोगों के विश्वास को आघात पहुंचाने वाला है। मायावती ने कहा, बिना विपक्ष के बिल पारित होना भी एक गलत परंपरा है।

BSP chief Mayawati

बसपा प्रमुख मायावती

इस दौरान मायावती ने निलंबित सांसदों द्वारा राज्ससभा के सभापति का संसद परिसर में मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल करने को भी अशोभनीय बताया। उन्होंने कहा, संसदीय परंपरा को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही मायावती ने संसद की सुरक्षा के चूक मामले पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना भी अति गंभीर व चिंतनीय है। इस मामले में सभी को संसद की सुरक्षा के प्रति ध्यान देना चाहिए। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा। जो भी इसके दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई भी होना जरूरी है। खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने की जरूतर है, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

End of Feed