Punjab News: बीएसएफ (BSF) को भारत-पाक से सटे फाजिल्का बॉर्डर (Fazilka Border) के गांव चूड़ीवाला चिश्ती के पास देर रात करीब 12 बजे रात को ड्रोन (Drone) के आने की हलचल पता चली। इस दौरान दूसरी तरफ से चार अज्ञात लोग दिखाई दिए जिसके बाद बीएसएफ द्वारा फायरिंग की गई और ड्रोन ऊंची उड़ान पर था जो पाक की तरफ वापस चला गया और चारों अज्ञात लोग भी भाग गए। बीएसएफ को 3 पैकेट हेरोइन के दिखाई दिए और सर्च ऑपरेशन (Search Operation) के दौरान 9 पैकेट हेरोइन जिनका वजन 7 किलो 500 ग्राम, एक पिस्टल 2 मैगजीन और 50 गोलियां 9 mm बरामद हुई हैं।
बीएसएफ ने बरामद की हेरोइन और हथियार
लगातार हरकत कर रहा है पाकिस्तान
पंजाब पुलिस और बीएसएफ ने संदिग्धों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तानी सीमा के पार से ड्रोन गिराने के प्रयास तेज हो गए हैं। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार, 2 दिसंबर को पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से 5 किलो से अधिक हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया गया था।On 03/12/2022 at 00:05 AM, alert #BSF tps @BSF_Punjab Frontier heard/chased sound of drone &reached upto Village-Ch… t.co/qRDT3hTIAC
— ANI (@ANI) Dec 3, 2022
