जम्मू में भारत-पाक सीमा पर बिखरा रंग और गुलाल; सुरक्षाबलों ने जमकर खेली होली

Holi 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की कई इकाइयों ने भारत-पाकिस्तान सीमा और केंद्र शासित प्रदेश के भीतरी इलाकों में होली मनायी। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मंत्रियों ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Holi 2025: सीमा सुरक्षा बल (BSF), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की कई इकाइयों ने भारत-पाकिस्तान सीमा और केंद्र शासित प्रदेश के भीतरी इलाकों में होली मनायी। जवानों ने आरएस पुरा और सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बॉलीवुड गानों की धुनों पर नाचते हुए और एक-दूसरे पर रंग लगाते हुए होली मनायी। उन्होंने स्थानीय लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।

LoC Holi

बॉर्डर वाली होली (फोटो साभार: @BSF_Kashmir)

एक-दूसरे को जमकर लगाया गुलाल

बीएसएफ जवान सिद्धार्थ ने कहा, "हम देश के सभी लोगों को होली की बधाई देते हैं। रंगों का यह त्योहार खुशियां और आनंद लेकर आता है। हम अपने घरों से दूर यहां के लोगों के साथ होली मना रहे हैं और हमें यह बहुत पसंद आया।"

End of Feed