'कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है', समर्थक की बात पर 'भक्क' कहकर हंस पड़े बृजभूषण शरण सिंह

Brajbhushan Sharan Singh: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक शख्स उनके चुनाव चिन्ह को लेकर ‘साइकिल’ का जिक्र करता सुनाई दे रहा है। बृजभूषण और अखिलेश यादव के बीच अच्छे संबंधों के बयानों के बीच इस वीडियो ने सियासी चर्चाओं को फिर हवा दे दी है।

Brajbhushan Sharan Singh: बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स कथित तौर पर उनसे कहता सुनाई दे रहा है, “कल रात मैंने सपना देखा कि आपका चुनाव चिन्ह साइकिल है।” इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

braj bhusan singh

बृजभूषण शरण सिंह के समर्थ ने कहा कुछ ऐसा कि हंस पड़े नेताजी।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बृजभूषण शरण सिंह से बातचीत के दौरान उनके चुनाव चिन्ह को लेकर ‘साइकिल’ का जिक्र करता है। साइकिल समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह है। वीडियो सामने आने के बाद इसे समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जोड़कर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी जा रही हैं।

End of Feed