VIDEO: ‘क्या सब ठीक है?’ BRICS में भाषण के बीच PM मोदी ने शी जिनपिंग से पूछा सवाल, आखिर हुआ क्या?

BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक दिलचस्प पल कैमरे में कैद हुआ। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान शी जिनपिंग की ओर देखकर उनके हालचाल पूछे। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट की द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें भारत-चीन संबंधों, सीमा पर शांति और दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पीएम मोदी अपने उद्घाटन संबोधन के दौरान अचानक कुछ सेकंड के लिए रुके और शी जिनपिंग की ओर देखकर उनका हाल पूछा।

pm modi brics (3)

PM मोदी-शी जिनपिंग की 40 मिनट की बैठक, सीमा पर शांति और रिश्तों को लेकर बनी सहमति। ANI

पीएम मोदी शी चिनफिंग की ओर मुड़े और चीनी राष्ट्रपति के साथ आए अनुवादक से पूछा, "क्या सब ठीक है?" (Is it OK?) उन्होंने कुछ देर बाद फिर से यही सवाल पूछा। यह तुरंत साफ नहीं हो पाया कि शी की इस असहजता का कारण क्या था। बताया जा रहा है कि यह माइक्रोफोन या पीएम मोदी की बातों के अनुवाद से जुड़ा मामला था।

End of Feed