Earthquake: अरुणाचल प्रदेश के बाद पूर्वोतर के कई राज्यों में भूकंप के झटके, 5.8 थी तीव्रता

Earthquake:मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।

Earthquake: अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके बाद लोग घबराकर घरों से निकल गए। मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में दोपहर बाद भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। अरुणाचल प्रदेश के बाद पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भूकंप की खबर है।

earthquake

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप (फोटो-Canva)

एक के बाद एक लगे कई झटके

पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद डेढ़ घंटे के भीतर तीन और झटके महसूस किए गए। इस दौरान, असम में दो लड़कियां घायल हो गईं और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पहला झटका शाम चार बजकर 41 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 5.8 थी। उन्होंने बताया कि दूसरा झटका शाम चार बजकर 58 मिनट पर 3.1 तीव्रता का, तीसरा पांच बजकर 21 मिनट पर 2.9 तीव्रता का और चौथा छह बजकर 11 मिनट पर 2.7 तीव्रता का दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, तीसरे झटके का केंद्र असम के सोनितपुर में और बाकी तीन का उदालगुड़ी जिले में था।

End of Feed