ज्योति मौर्या विवाद: पति-पत्नी और 'वो' मामले में खुलकर बोलीं BPSC की तैयारी कर रहीं शादीशुदा महिलाएं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2023, 03:49 PM IST

SDM Jyoti Maurya : बीपीएससी की तैयारी कर रहीं एक अन्य शादीशुदा महिला ने बताया कि उनका विवाह 2017 में हुआ लेकिन उन्हें उनका परिवार सहयोग कर रहा है। बता दें कि आलोक ने पत्नी ज्योति पर हत्या की साजिश रचने और मनीष दुबे नाम के दूसरे शख्स से संबंध रखने का आरोप लगाया है।

SDM Jyoti Maurya : एसडीएम ज्योति मौर्या और आलोक मौर्या का विवाद इन दिनों सुर्खियों में है। इन्हें लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। कुछ लोग आलोक मौर्या के साथ सहानुभूति जताते हुए उनके पक्ष को सही ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग ज्योति मौर्य का समर्थन करते दिखे हैं। इन सबके बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने पटना में बीपीएससी की तैयार कर रहे छात्र-छात्राओं से बात की और इस पूरे मामले पर उनकी राय जानने की कोशिश की। कोचिंग सेंटर में तैयारी कर रहीं शादीशुदा महिलाओं ने आलोक के पक्ष को सही ठहराया-

'नैतिकता नहीं छोड़नी चाहिए'

एक छात्र ने कहा कि अगर आप कुछ बन गए हैं तो आपको तलाक या इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। तैयारी करने वाली एक छात्रा ने कहा कि आप चाहे अधिकारी हो या आम आदमी आप में नैतिकता होना चाहिए। तैयारी करने वाले एक छात्र ने कहा कि आज से 10 साल पहले जब शादी किए और दो बच्चे पैदा हुए तो सब ठीक था लेकिन जब एसडीएम बन गए तो रिश्ता बदल दिया। ऐसा करना गलत है।

End of Feed