'राजीव गांधी के PM बनने के खिलाफ थीं सोनिया...!' अपनी किताब के बारे में बोलीं-अब मेरी बारी, तमाशा तो होगा

सोनिया गांधी की आगामी किताब Belonging: A Journey of Love 10 नवंबर 2026 को प्रकाशित होने वाली है। उन्होंने कहा कि अब तक दूसरे लोग दशकों से उनकी 'कहानी' बताते रहे हैं, और अब उनकी अपनी बारी है कि वे घटनाओं का अपना पक्ष सामने रखें।

सोनिया गांधी ने अपने जीवन पर आधारित एक किताब लाने की घोषणा की है। इसका मकसद उन गलतफहमियों को दूर करना है जो लंबे समय से चली आ रही हैं। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने मंगलवार को अपने जीवन पर लिखी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' (Belonging: A Journey of Love) के बारे में बात करते हुए कहा कि इसके आने पर'कुछ तमाशा' हो सकता है। वे अपने जीवन से जुड़े कई ऐसे पहलुओं पर स्थिति साफ करना चाहती हैं, जिन्हें लेकर सालों से गलत बातें बताई जाती रही हैं।

Sonia Gandhi Memoir Belonging A Journey of Love

सोनिया गांधी अपनी किताब में खोलेंगी जिंदगी के राज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर सोनिया गांधी ने कहा कि अब तक दूसरे लोग दशकों से उनकी'कहानी' बताते रहे हैं, और अब उनकी अपनी बारी है कि वे घटनाओं का अपना पक्ष सामने रखें। सोनिया गांधी ने पोस्ट में लिखा,'जब यह किताब आएगी, तो कुछ तमाशा तो होना ही है। आखिर, दूसरे लोग दशकों से मेरी 'कहानी' बताते रहे हैं, अब मेरी बारी है।'

End of Feed