Maharashtra Shiv Sena Crisis: शिवसेना के बागी विधायक ने बताया आखिर क्यों उठाया विद्रोह का रास्ता, हासिल है इतना समर्थन
Maharashtra Political Crisis Live Updates and Latest News: एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की बगावत के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। सियासी बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सत्ता के लिए महाअघाड़ी गठबंधन और बागी शिंदे से लेकर बीजेपी भी मंथन में लगी है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना सत्ता बचाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें सरकार बनाए रखने और बागियों पर एक्शन को लेकर रणनीति बनी।
Maharashtra Shiv Sena Split News, Rebellion in Shiv Sena Eknath Shinde: शिवसेना के बागी विधायकों की फेहरिस्त उद्धव ठाकरे और उनकी टीम ने तैयार की है। इन्हें सस्पेंड करने की पूरी तैयारी है ताकी पार्टी पर अपना दावा ठोकने में शिंदे कामयाब न हो पाएं। ताकी दो तिहाई विधायकों के सपोर्ट का दावा करने से पहले ही शिंदे और उनकी टीम धराशाई हो जाए। संकट से निकलने के लिए उद्धव ठाकरे के पास महज यही एक रास्ता बचता है जब 16 बागी विधायकों को अयोग्य करार करवा दिया जाए। डेप्युटी स्पीकर की तरफ से सभी 16 बागी विधायकों को नोटिस भेजा गया है। अयोग्य ठहराए जाने के नियमों के हिसाब से 48 घंटे के अंदर जवाब देना होगा। यानी कि इसके लिए इन विधायकों को सुनवाई के लिए पेश भी होना सकता है।
रायगढ़ से लेकर पुणे तक एकनाथ शिंदे के खिलाफ शिवसैनिकों में जमकर गुस्सा है। शिंदे समेत बागी विधायकों के खिलाफ शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बीच रोड पर शिवसैनिकों ने शिंदे और बागी विधायकों के पुतले जलाए, जमकर नारेबाजी के बीच बागियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनके पोस्टर और पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया।
जानिए मुंबई से लेकर गुवाहाटी तक के ताजा अपडेट:
महाराष्ट्र में बन रहे नए सियासी समीकरण, बन सकती हैं ये 4 संभावनाएं, समझें
महाराष्ट्र: शिवसेना में बगावत, मुश्किल में MVA सरकार, इन 29 विधायकों की भूमिका हुई अहम
शिंदे कैंप के बागी विधायकों की सबसे नई तस्वीर
#NewsNonstop: 'नवभारत' पर शिंदे कैंप के बागी विधायकों की सबसे नई तस्वीर@SwetaSri27 #MaharashtraPoliticalCrisis #EknathShinde #Shivsena pic.twitter.com/JvkcSJ16R5
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 25, 2022
हमें कभी वर्षा बंगले का लालच नहीं रहा
#NewsNonstop: शिवसेना नेता #AdityaThackeray का बयान- 'मुंबई पर सबकी नजर बीजेपी की भी..हमें कभी वर्षा बंगले का लालच नहीं रहा'@SwetaSri27 #MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/ZY53XLryKS
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 25, 2022
गुवाहाटी: विधायकों ने होटल में बुकिंग बढ़ाई
सूत्र से जानकारी मिली है कि एकनाथ शिंदे गुट ने होटल प्रबंधन से गुवाहाटी में अपनी बुकिंग दो और दिनों के लिए बढ़ाने को कहा है। पहले यह बुकिंग 28 जून तक थी।
एनसीपी और कांग्रेस हमारे परंपरागत प्रतिद्वंद्वी: बागी विधायक
एकनाथ शिंदे द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो में शिवसेना के बागी विधायक चिमनराव पाटिल ने कहा कि हम परंपरागत रूप से एनसीपी और कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी हैं, वे निर्वाचन क्षेत्रों में हमारे प्राथमिक चुनौती हैं। हमने सीएम उद्धव ठाकरे से अनुरोध किया कि प्राकृतिक गठबंधन किया जाना चाहिए। चूंकि सीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, हमारे नेता एकनाथ शिंदे ने स्टैंड लिया क्योंकि शिवसेना का हर कार्यकर्ता स्वाभाविक गठबंधन चाहता है। शिवसेना के 2/3 से अधिक विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों द्वारा विद्रोह का समर्थन किया जा रहा है।
हम ही असली शिवसैना हैं: बागी विधायक
बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि हमें नई पार्टी बनाने से कोई नहीं रोक सकता। हम ही असली शिवसैना हैं। एकनाथ शिंदे हमारे नेता हैं। ज्यादातर MLA हमारे साथ हैं। हमारे पास 2/3 बहुमत है। हमें अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता। हमें भरोसा है कि उद्धव हमारी बात सुनेंगे।
पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी: राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि लोगों को पता चल जाएगा कि शाम तक पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। सीएम उद्धव ठाकरे ने जो काम किया है वह काबिले तारीफ है। हम सब उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जिन नेताओं ने शिवसेना छोड़ दी है, उन्हें शिवसेना और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट नहीं मांगना चाहिए। अपने पिता के नाम पर वोट मांगो। महाविकास अघाड़ी एक है। हमने 6 प्रस्ताव पारित किए हैं और तय किया है कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा का पालन करेगी और संयुक्त महाराष्ट्र की विचारधारा से समझौता नहीं करेगी। पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम ठाकरे के पास बागी लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है।
बागी विधायकों को नोटिस जारी
महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष ने असम के गुवाहाटी में रह रहे एकनाथ शिंदे खेमे के 16 बागी शिवसेना विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया है। इसके अलावा, जिन 16 विधायकों को अयोग्यता नोटिस जारी किया गया है, उन्हें सोमवार, 27 जून तक अपना लिखित जवाब दाखिल करना है।
बीजेपी से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं: ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हमारा गठबंधन ऐसे ही चलता रहेगा। बीजेपी से हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं। सरकार ऐसे ही चलती रहेगी।
शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले
शिवसेना कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए 5 बड़े फैसले, उद्धव ठाकरे ने कहा- 'कोई भी शिवसेना या बालासाहेब का नाम इस्तेमाल नहीं कर सकता इसके लिए इलेक्शन कमीशन जाया जाएगा'। बैठक में कहा गया है कि उद्धव ठाकरे के पास अधिकार लेने के सारे फैसले होंगे और पार्टी हिंदुत्व के एजेंडे पर कायम रहेंगे।
एकनाथ शिंदे का ट्वीट
शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई
डिप्टी स्पीकर ने खुद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को किया खारिज
विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने खुद के खिलाफ बागियों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। डिप्टी स्पीकर ने कहा है कि यह प्रस्ताव किसी विधायक के जरिए नहीं बल्कि मेल के जरिए आया है और वो भी अनाधिकारिक मेल से आया है इसलिए इसे खारिज किया जाता है।
अठावले बोले- यह शिवसेना की अंदरुनी कलह
पूर्व सीएम देंवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बात रामदास अठावले बोले- 'मैंने देवेंद्र फडणवीस से बात की। उन्होंने कहा कि शिवसेना में अंदरूनी कलह से हमारा कोई लेना-देना नहीं है. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे अपने बीच के विवाद को खुद सुलझा लेंगे, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम इंतजार कर रहे हैं और देख रहे हैं। हमने सरकार बनाने के बारे में नहीं सोचा है। हम देखेंगे कि आने वाले समय में क्या होता है। शरद पवार, अजीत पवार, उद्धव ठाकरे और संजय राउत के यह कहने के बारे में कि वे बहुमत दिखाएंगे, इतने सारे विधायक आपको छोड़ चुके हैं- शिवसेना से 37 और 7-8 निर्दलीय- आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?'
अशोक च्वहाण ने कहा यह शिवसैनिकों का गुस्सा है
पुणे में हो रही हिंसा को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा, 'महाविकास अघाड़ी हिंसा का समर्थन नहीं करती है। वफादार शिवसैनिकों में गुस्सा है जिन्होंने अपने स्थानीय विधायकों के साथ अपना गुस्सा व्यक्त किया है जिन्होंने अपनी वफादारी को ट्रांसफर कर दिया है। यह कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं है। यह बिल्कुल सामान्य है।'
शिवसेना भवन पहुंचे उद्धव ठाकरे
पुलिस का अलर्ट जारी
बागी विधायक तानाजी सावंत के दफ्तर पर हुई तोड़फोड़ के बाद मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और सभी पुलिस थानों से शहर के सभी राजनीतिक कार्यालयों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। यह निर्देश दिया गया है कि अधिकारी स्तर के पुलिस कर्मी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक राजनीतिक कार्यालय का दौरा करेंगे।
डिप्टी स्पीकर के कदम पर सबकी नजर
संजय राउत की चेतावनी
संजय राउत ने धमकी भरे अंदाज में कहा, 'उनकी (शिंदे) मौजूदगी में 10 विधायकों ने हमसे बात की। आइए महाराष्ट्र फिर बात करते हैं। जो बगावत पर उतर आए हैं वो अपनी विधायकी बचाएं, संजय राउत कभी हवा में बात नहीं करता है।'
दो गुटों में बंट जाएगी शिवसेना, शिंदे गुट जल्द कर सकता है नए नाम का ऐलान
शिवसेना गुट जल्द ही दो गुटों में बंट जाएगा और इसके लिए नए नाम का भी ऐलान होगा। शिंदे गुट बाला साहेब ठाकरे के नाम से भावात्मक अपील भी कर सकता है। इस बीच सोमवार को शिंदे गुट सुप्रीम कोर्ट का रूख कर सकता है। बागी विधायकों के खिलाफ डिप्टी स्पीकर के फैसले को देखते हुए यह रूख अपना सकता है शिंदे गुट।
पुणे में तानाजी सावंत के ऑफिस में शिवसैनिकों ने की तोड़फोड़
शिंदे गुट के विधायक तानाजी सावंत के पुणे स्थित ऑफिस में शिवसैनिकों ने तोड़फोड़ की और उनके खिलाफ नारेबाजी की। महाराष्ट्र में हर थाने को अलर्ट पर रखा गया है उसके बावजूद तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही है। इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वे इस खेल में न पड़ें
ठाणे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लागू
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए ठाणे जिला प्रशासन ने 30 जून तक जिले में किसी भी तरह के राजनीतिक जुलूस, सभा या नारेबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ठाणे पुलिस ने फिलहाल ठाणे शहर में धारा 144 सीआरपीसी लगा दी है।
एकनाथ शिंदे ने लिखा पत्र
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र के गृह मंत्री, डीजीपी महाराष्ट्र को पत्र लिखकर 38 विधायकों के परिवार के सदस्यों की सुरक्षा वापस लेने के संबंध में कहा-सरकार उनकी और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है।
इन 16 विधायकों पर कार्रवाई की मांग
शिवसेना ने भरत गोगावले, संदीपान भुमरे, अब्दुल सत्तार,संजय शिरसाट, यामिनी जाधव, अनिल बाबर, बालाजी किणीकर, तानाजी सावंत, प्रकाश सुर्वे, महेश शिंदे, लता सोनवाणे, चीमानराव पाटिल, रमेश बोरनारे, संजय रायमुलकार और विधायक बालाजी कल्याणकर पर कार्रवाई की मांग की है।
शिंदे ने बुलाई बैठक
1 बजे होगी शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
भाजपा, शिवसेना को समाप्त करना चाहती है -उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार की रात आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मकसद शिवसेना को समाप्त करना है क्योंकि वह हिंदू वोट बैंक को साझा नहीं करना चाहती। ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ बगावत करने वाले शिवसेना के विधायकों को विधानसभा चुनाव का टिकट दिया गया, जबकि आप जैसे कई शिवसैनिक नामांकन के इच्छुक थे। ये लोग आपकी कड़ी मेहनत के बल पर चुने जाने के बाद असंतुष्ट हो गए जबकि आप अब भी इस मुश्किल वक्त में पार्टी के साथ खड़े हैं।’
बागियों पर एक्शन की तैयारी हो गई है- शिवसेना सांसद
शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि बागियों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी हो गई है। उन्होंने कहा कि शिवसेना शिवसैनिकों की पार्टी है। सार एक्शन कानूनन लिया जा रहा है और उन्हें अपात्र घोषित करने की मांग की गई है।
16 विधायकों की सूची डिप्टी स्पीकर को सौंपी
मुंबई में शिवसेना ने शिंदे सहित 16 बागी विधायकों की सूची जिरवाल को सौंपी ओर उन्हें अयोग्य ठहराए जाने की मांग की गई है। पार्टी सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि बुधवार को हुई पार्टी विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए शिवसेना के व्हिप का उल्लंघन करने के लिए अयोग्यता की मांग की गई है।
महाराष्ट्र का संग्राम..मुंबई पुलिस अलर्ट, आज महाराष्ट्र की सड़कों पर क्या होगा?
बागियों पर अरविंद सावंत का तंज
बागी विधायकों पर हमला करते हुए शिवसेना सांसद अरविंद सांवत ने कहा कि गुवाहाटी में बैठे लोग कह रहे हैं वो असली शिवसेना हैं उन्हें शिवसेना का भगवा नहीं बीजेपी का कमल अच्छा लगने लगा। वहीं बागी विधायक यामिनी जाधव ने शिवसेना के लिए दिखाया अपना समर्थन और कहा कि मैं हमेशा एक शिवसैनिक रहूंगी और शिवसेना को कभी धोखा नहीं दूंगी।
शिंदे कैंप की वकीलों से बैठक
उद्धव ठाकरे और शरद पवार बागी संकट से निपटने की रणनीति मुंबई में बना रहे हैं तो गुवाहाटी के होटल में मौजूद शिंदे समर्थक भी अपनी प्लानिंग को अंतिम रूप दे रहे हैं... शिंदे ने शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक गुप्त बैठक की... इस मीटिंग में संविधान और क़ानून के जानकार मौजूद थे।
आज बागियों को जारी हो सकता है नोटिस
महाराष्ट्र में अब बागी विधायकों पर अयोग्य होने का खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल आज शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं। इन सबके बीच उद्धव ठाकरे ने बागियों पर डायरेक्ट अटैक किया है... उद्धव ने कहा कि बागियों ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। उद्धव ने कहा कि जिन्हें हमने जिताया उन्होंने साथ छोड़ा... कांग्रेस-NCP आज भी हमारे साथ हैं लेकिन हमारे अपनों हमें धोखा दिया- उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।
'मैं इसी वक्त पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हूं'
जिन लोगों ने हमें छोड़ा है उनके पास बीजेपी में जाने के सिवाए और कोई रास्ता नहीं है। बीजेपी, सिर्फ और सिर्फ शिवसेना को खत्म करना चाहती है। अगर बागियों को लगता है कि वो अयोग्य हैं या वो पार्टी नहीं चला सकते तो वो बता सकते हैं. आपने मेरा मान बालासाहेब ठाकरे की वजह से रखा। मैं इसी वक्त पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हूं।
शिवसेना के बागी विधायकों के दफ्तरों पर हो सकते हैं हमले-सूत्र
सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के बागी विधायकों के दफ्तरों पर हमले हो सकते हैं, सड़कों पर शिवसैनिक उतर सकते हैं, बताया जा रहा है कि मुंबई में शिवसेना बड़ा प्रदर्शन करने वाली है।
शिवसेना बनाएगी नई कार्यसमिति- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के कार्यसमिति से बाहर करने का फैसला किया है और नई कार्यसमिति का गठन करेगी। इन सबके बीच राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार दोपहर एक बजे होने की संभावना है।
कानूनी मदद लेने में जुटी शिवसेना और एमवीए
शिवसेना की लीगल सेल सीएम उद्धव ठाकरे से बातचीत कर रही है। शिंदे के दावों से बचाव की तैयारी की जाएगी।मंत्री अनिल परब कानूनी टीम के साथ करीबी से समन्वय कर रहे हैं।वकीलों से चर्चा के बाद बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला लिया गया। इस बीच राज्य के एजी आशुतोष कुंभकोणी को विधानसभा बुलाया गया है। उनसे सलाह ली जा रही है कि मौजूदा राजनीतिक उथलपुथल से सरकार को कैसे बचाया जा सकता है
मातोश्री में सीएम उद्धव ठाकरे से मिले एनसीपी प्रमुख शरद पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार सीएम उद्धव ठाकरे के साथ बैठक के समापन के बाद मुंबई में मातोश्री (ठाकरे निवास) से रवाना हुए। उधर शिवसेना कार्यकर्ता मुंबई में मातोश्री (ठाकरे निवास) के बाहर बने हुए हैं।इस बीच महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल आशुतोष कुंभकोणी कानूनी सलाह देने के लिए विधानसभा पहुंच चुके हैं।
शिवसेना ने शनिवार को बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
मातोश्री में शरद पवार और उद्धव ठाकरे के बीच सरकार बचाने के लिए मंथन जारी है। इस बीच शिवसेना ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को दोपहर 1 बजे बुलाई है।
17 विधायकों के निष्कासन पर एजी से चर्चा
शिवसेना के 17 विधायकों के निष्कासन पर डिप्टी स्पीकर महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल से चर्चा करेंगे। इसके साथ ही अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा करेंगे। इस बीच मातोश्री में उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच बैठक जारी है।
ठाकरे से मिलने पवार पहुंचे मातोश्री
सीएम उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार मातोश्री पहुंच चुके हैं। इस बैठक से पहले डिप्टी सीएम अजित पवार और शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत दोनों ने कहा था कि देखते जाइए क्या होता है। सरकार के बारे में फैसला, बहुमत के बारे में फैसला तो विधानसभा के अंदर होगा।
डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव- शिंदे कैंप
शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। सूत्र बता रहे हैं कि अयोग्यता के खिलाफ शिंदे गुट कानूनी सलाह ले रहा है। ठाकरे गुट का दावा है कि शिंदे कैंप में 20 ऐसे विधायक हैं जिनसे लगातार संपर्क बना हुआ है। इन सबके बीच मुंबई के सभी पुलिस थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
थोड़ी देर में उद्धव ठाकरे- शरद पवार की बैठक
अब से थोड़ी देर में मातोश्री में उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच बैठक होने वाली है। बता दें कि बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में एकनाथ शिंदे गुट ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने शिंदे कैंप के 12 विधायकों को अयोग्य ठहराया है।
एमएनएस ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पोस्टर लगा के शिवसेना पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि अब कैसा लग रहा है आपको। मुंबई के साक़ीनाका इलाक़े में पोस्टर लगाए गए है जिस पर लिखा गया है। बता दें कि उद्धव ठाकरे ने कहा कि सत्ता तो आती जाती रहती है लेकिन वो संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ेंगे
गलत चीजों का हम जवाब देंगे-दीपक केसरकर
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में कहा कि हमारे पास अभी 50 से ज्यादा विधायक हैं। हमें निर्दलीय भी समर्थन दे रहे हैं। महाराष्ट्र में जो गलत चीजें हो रही हैं उसे हम लोग जवाब देंगे। संजय राउत सड़क पर उतरने की बात कह रहे हैं। वह ताकत की बात कर रहे हैं और हमसे महाराष्ट्र आने के लिए कह रहे हैं। यह हमें मंजूरी नहीं है।
करीब ढाई घंटे बाद होटल वापस आए शिंदे
करीब ढाई घंटे के बाद एकनाथ शिंदे वापस रैडिसन ब्लू होटल लौट आए हैं। वह कामाख्या मंदिर में पूजा करने गए हुए थे। होटल से उनके निकलने पर इस बात की चर्चा ने जोर पकड़ी की वह वापस मुंबई लौट रहे हैं और उनके साथ कुछ विधायक भी हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने बागी विधायकों को मुंबई लौटने की चुनौती दी है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा-हम शिवसैनिक हैं, लड़ेंगे और जीतेंगे
महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक संकट पर शिवसेना नेता एवं सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हम शिवसैनिक हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे। बागी विधायक जो कुछ कर रहे हैं, वह संवैधानिक नहीं है। शिवसेना के साथ यह सबकुछ पहली बार नहीं हो रहा है। इस तरह की चीजें पहले भी हो चुकी हैं लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला। इस बार भी वे सफल नहीं होंगे। शिवसेना नेता संजय राउत ने बागी विधायकों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि है कि इसकी लड़ाई कानूनी और सड़क दोनों पर लड़ी जाएगी।
शिवसेना की बैठक में क्या बोले आदित्य ठाकरे
उद्धव जी के साथ हम सब खड़े हैं-एनसीपी
NCP नेता विद्या चव्हाण ने कहा कि उद्धव जी के साथ हम सब खड़े हैं। जनता उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के साथ खड़ी है, हम सब साथ हैं। महा विकास अघाड़ी का टूटना असंभव है। मोदी जी की केंद्र सरकार से हम कहना चाहते हैं कि महाराष्ट्र कभी भी दिल्ली के सामने झुका नहीं है, ना ही झुकेगा।महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे गुट कहते हैं कि वे शिवसेना हैं, इसलिए शिवसेना+NCP+कांग्रेस को मिलाकर हमारे पास बहुमत है।
रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे तरंग गोगोई
पी विधायक तरंग गोगोई गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे जहां महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी गैर BJP सरकार हैं वहां उस सरकार को चैन से रहने नहीं दिया जाता। जो भी सरकारें चुनकर आईं और जो स्थिर सरकार हैं उनकी स्थिरता को खत्म कर खुद की (भाजपा की) सरकार बनाने की कोशिश होती है। BJP हर कीमत देने को तैयार है जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं।
फडणवीस के आवास पर हलचल तेज
फड़णवीस के आवास पर चहलकदमी बढ़ी
एकनाथ शिंदे ने धोखा दिया- उद्धव ठाकरे
शिवसेना की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा- मैंने वर्षा छोड़ा, विश्वास नहीं। एकनाथ शिंदे ने धोखा दिया। अगर मैं काबिल नहीं हूं तो पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। शिवसेना प्रमुख का पद भी छोड़ने के लिए तैयार हूं।
उद्धव बोले- जिस तरह स बगावत हुई है वह ठीक नहीं
शिंदे की बगावत के बीच सीएम उद्धव ठाकरे ने बड़ा बयान दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह स बगावत हुई है वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता आती-जाती रहती है, हम आखिरी तक लड़ेंगे। वहीं शिंदे गुट ने कहा कि उनके पास सबसे अधिक विधायकों का समर्थन है।
लगातार बढ़ रहा है शिंदे का कुनबा
शिंदे का दावा- शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन
एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी के एक होटल में शिवसेना के बागी विधायक मौजूद हैं। शिंदे का दावा है कि उन्हें शिवसेना के 38 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष ने विधायक अजय चौधरी को राज्य विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने के शिवसेना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस संबंध में डिप्टी स्पीकर कार्यालय की ओर से शिवसेना कार्यालय को पत्र भेजा गया है।
शिंदे गुट के दो विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को लिखा पत्र
शिंदे गुट के दो विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को लिखा पत्र और कहा कि 16 विधायकों का निलंबन नहीं होना चाहिए। ये पत्र जिन विधायकों ने लिखा उनमें एक का नाम हैं विनोद संतोष अग्रवाल। अग्रवाल ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि उपाध्यक्ष जी को अवगत कराना हमारा कर्तव्य है।
आज मुंबई नहीं जा रहे हैं शिंदे- केसरकर
एकनाथ शिंदे के साथ कुछ विधायक भी मुंबई आ रहे हैं- सूत्र
एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से मुंबई के लिए हुए रवाना, कुछ विधायक भी साथ में
संजय राउत के चेलैंज के बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे के गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना होने की खबर है। खबर के मुताबिक शिंदे के साथ कुछ विधायक भी हैं। शिंदे पहले कामाख्या देवी मंदिर जाना चाहते हैं जिसके बाद वो चार्टड विमान से मुंबई पहुंचेंगे।
उद्धव कैंप के विधायक भास्कर जाधव का बयान- 'हमें जानना होगा कि ये विधायक क्यों नाराज हैं'
एकनाथ शिंदे के समर्थन में सभी विधायकों ने लिखा हलफनामा
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे का समर्थन करने वाले सभी विधायकों ने एक हलफनामा तैयार किया है। हलफनामे में कहा गया है कि सभी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं और किसी ने हमें मजबूर नहीं किया। इसमें कहा गया है कि हम स्वेच्छा से एकनाथ शिंदे के समूह में शामिल हुए हैं। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में गलत हस्ताक्षर के बीच शिंदे कैडर की ओर से हलफनामे का जवाब आया है।
शिंदे गुट को बड़ा झटका
शिंदे गुट को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना विधिमंडल गुट नेता पद पर अजय चौधरी तो प्रतोद पद पर सुनील प्रभु को मान्यता मिली है। विधान सभा प्रभारी अध्यक्ष नरहरी झिरवल यह मान्यता दी है। डिप्टी स्पीकर का पद एनसीपी के पास है। सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना द्वारा पूर्व की याचिका में उल्लिखित एक ही कारण का हवाला देते हुए शिवसेना के 5 और विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने का आग्रह किया गया है। ये नाम निम्नलिखित हैं-
सदा सरवणकर
प्रकाश आबिटकर
संजय रयमुळकर
बालाजी कल्याणकर
रमेश बोरनारे
संजय राउत के बयान पर बागियों का पलटवार
संजय राउत के बयान पर बागी विधायक केसरकर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वो मुंबई आने से नहीं डरते हैं। केसरकर ने टाइम्स नाउ नवभारत से बात करते हुए कहा कि संजय राउत को इस तरह की भाषा शोभा नहीं देती है। वहीं शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुदलकर- '40 से ज्यादा विधायक एकनाथ शिंदे के साथ हैं, शिंदे जी जो फैसला लेंगे वो हमें मान्य होगा'
संजय राउत की शिंदे कैंप को धमकी
हम सदन के पटल पर जीतेंगे, हम हार नहीं मानेंगे। उन्होंने (विधायकों ने) बहुत गलत कदम उठाया है। हमने उन्हें मुंबई लौटने का मौका भी दिया। अब, हम उन्हें मुंबई आने की चुनौती देते हैं। हम हार मानने वाले नहीं हैं, अगर लड़ाई सड़क पर होगी तो वहां भी जीतेंगे और फ्लोर पर होगी वहां भी। जिनको सामना करना है तो मुंबई आइए। उन्होंने बहुत ही गलत कदम उठाया है। पूरी तैयारी है, आप आइए: बागी विधायकों पर शिवसेना नेता संजय राउत
फडणवीस के घर बैठक
शिवसेना के 12 विधायकों के निलंबन के आवेदन को लेकर आशीष शेलार, देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन फडणवीस के आवास पर बैठक कर रहे हैं। वे इस मुद्दे पर कानूनी सलाह का रास्ता देख सकते हैं। इससे पहले एमवीए ने विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायकों को निलंबित कर दिया था, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत दी थी।
शिंदे के साथ बगावत करने वाले करीब 40 विधायकों के पीएसओ के खिलाफ होगा एक्शन
एकनाथ शिंदे के साथ बगावत करने वाले करीब 40 विधायकों के पीएसओ (निजी सचिव अधिकारी, कमांडो और कांस्टेबल) के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इन सभी अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार कार्रवाई करेगी। जब ये सभी विधायक विद्रोह के बाद महाराष्ट्र छोड़ रहे थे, इन सभी अधिकारियों ने प्रशासन और खुफिया विभाग को सूचित नहीं किया और इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया। राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को संबंधित जिलों के विधायकों के इन अधिकारियों को कारण बताओ ऐसा नोटिस जारी करने का आदेश।
रामदास अठावले बोले- बीजेपी के साथ बनेगी सरकार
केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट और संजय राउत के बयान पर पर MoS रेलवे और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा- कोई केंद्रीय मंत्री धमकी नहीं दे रहा है। बीजेपी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश नहीं कर रही है. यह शिवसेना का अंदरूनी मामला है। बीजेपी केवल प्रतीक्षा और घड़ी की स्थिति में है।
शिवसेना को हुई बीएमसी और ठाणे की चिंता
ठाणे नगर निगम वार्ड पार्षद एकनाथ शिंदे के समर्थन के बाद, शिवसेना ने आज शाम 7 बजे बीएमसी पार्षदों के साथ सेना भवन में आपात बैठक बुलाई है। शिवसेना को डर है कि ठाणे नगर वार्ड पार्षद के साथ बीएमसी पार्षद भी एकनाथ शिंदे का समर्थन कर सकते हैं, इसलिए आपात बैठक बुलाई गई है।
आज शिंदे कैंप के विधायकों की संख्या जा सकती है 50 पार
शिंदे कैंप के विधायकों की संख्या आज 50 के आंकड़े को पार कर सकती है। सूत्रों की मानें तो कुछ और विधायक आज गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में पहुंच सकते हैं। इससे पहले शिंदे ने शिवसेना के 40 से ज्यादा विधायकों का समर्थन हासिल होने का दावा किया था।
महाराष्ट्र संकट का जल्द समाधान होगा : शिवसेना के गोवा विधायक
शिवसेना के गोवा विधायक वैभव नाइक ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा नहीं बदली है और महाराष्ट्र में वर्तमान 'राजनीतिक समस्या' का जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। कुडाल-मालवन से दो बार के विधायक नाइक ने संवाददाताओं से कहा कि शिवसेना की विचारधारा "आज और हमेशा की तरह रहेगी। यह एक राजनीतिक समस्या है, लेकिन इसे जल्द ही हल किया जाएगा।"
पूरी लड़ाई MVA गठबंधन खत्म करने की चाल- एनसीपी सूत्र
एकनाथ शिंदे ने कहा- 40 से ज्यादा शिवसेना विधायक कर रहे हैं समर्थन
कांग्रेस महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करती रहेगी: अशोक चव्हाण
शिवसेना के कद्दावर नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बीच महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) को उनकी पार्टी का समर्थन जारी रहेगा तथा यह तय करने के लिए होटल नहीं, बल्कि विधानसभा उपयुक्त स्थान है कि सरकार बहुमत में है या अल्पमत में।
बागी विधायक संजय शिरसत का उद्धव पर हमला
गुवाहाटी में मौजूद शिवसेना के बागी विधायक संजय शिरसत ने कहा, 'पूर्व में कई बार विधायकों ने उद्धव जी से कहा था कि कांग्रेस हो या एनसीपी, दोनों ही शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। कई बार विधायकों ने उद्धव जी से मिलने के लिए समय मांगा लेकिन वह उनसे कभी नहीं मिले। शिवसेना के किसी विधायक के निर्वाचन क्षेत्र पर नजर डालें तो तहसीलदार से लेकर राजस्व अधिकारी तक विधायक के परामर्श से कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया जाता है। यह बात हमने उद्धव जी को कई बार बताई लेकिन उन्होंने कभी इसका जवाब नहीं दिया।'
बहुमत के आंकड़े में पिछड़े उद्धव ठाकरे
पार्टी में टूट होने के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार फिलहाल बहुमत खोती दिख रही है। महा विकास अघाड़ी में शिवसेना के 55, राकांपा के 53 और कांग्रेस के 44 विधायक हैं। राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत के लिए 144 का आंकड़ा जरूरी है।
महाराष्ट्र के छह विधायक, बागियों के लिए ठाकरे के दूत ने भी सूरत से गुवाहाटी की उड़ान भरी
शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पड़ोसी राज्य (महाराष्ट्र) के छह विधायक और एक विधान पार्षद बृहस्पतिवार को गुजरात के सूरत शहर पहुंचे और बाद में वे दो चार्टर्ड विमानों से असम के गुवाहाटी चले गये। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शिवसेना के विधान पार्षद रवींद्र फाटक भी सूरत से भाजपा-शासित असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। फाटक उस दो-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, जो शिंदे एवं अन्य बागी विधायकों को मनाने एवं राजनीतिक संकट के हल के लिए सूरत के होटल में विचार विमर्श के लिए वहां पहुंचे थे।
शिवसेना ने डिप्टी स्पीकर को चिट्ठी लिखी, बागी विधायकों पर कार्रवाई की मांग
कई सांसद भी दाम सकते हैं शिंदे गुट का दामन
खबर के मुताबिक कई शिवसेना सांसद भी शिंदे के समर्थन में आ गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक , 'पार्टी के इन सांसदों में से किसी ने भी खुले तौर पर ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे यह पता चले कि वे शिंदे का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन गुप्त रूप से, वे शिंदे का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि यदि भाजपा और शिंदे गुट के बीच गठबंधन होता है तो उनका राजनीतिक भविष्य अधिक सुरक्षित होगा।'
पार्टी पर ही ठोका दावा
शिवसेना के 37 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने अब पूरी पार्टी पर दावा कर दिया है। शिंदे कैंप ने गवर्नर को चिट्ठी भेजी है जिसमें पार्टी के 37 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। खबर के मुताबिक शिवसेना के तीन और विधायक गुवाहाटी पहुंच रहे हैं।

