LIVE

कोविड संकट से जूझ रहे भारत की मदद करेगा अमेरिका, वैक्‍सीन के लिए देगा कच्‍चा माल

देश के ज्यादातर शहरों के अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड्स की कमी है वहीं ऑक्सीजन की सप्लाई का मसला सुलझता नहीं दिख रहा इस स्थिति के चलते कितने ही लोग कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं और आने वाले हालात भी और डरा रहे हैं वहीं सरकार हालात काबू में कर लेने की बात कह रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Apr 25, 2021, 23:54 IST
Follow on Google News
 कोविड संकट से जूझ रहे भारत की मदद करेगा अमेरिका, वैक्‍सीन के लिए देगा कच्‍चा माल


कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ऐसा है कि इसके आगे किसी का वश नहीं चल रहा है, मरीज बेहाल हैं तो अस्पतालों पर बेतहाशा दवाब है, मरीजों की अपनी पीड़ा है और वो इलाज के लिए, ऑक्सीजन के लिए, बेड के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं उनका कोई पुरसाहाल नहीं है वहीं कई डॉक्टर्स भी इलाज में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान हैं। इस बीच देश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है,कोरोना की दूसरी लहर के सामने हर कोई बेबस नजर आ रहा है वहीं सरकारें कह रही हैं कि उनकी तरफ से पूरी कोशिश जारी है, केंद्र सरकार की तरफ से ऑक्सीजन सिलेंडर को अलग अलग माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
 

APR 25, 2021 23:54 IST

UAE ने खास अंदाज में जताई एकजुटता

बढ़ते कोरोना संकट के बीच संयुक्त अरब अमीरात ने भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बुर्ज खलीफा को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

APR 25, 2021 23:44 IST

भारत को वैक्‍सीन के लिए कच्‍चा माल देगा अमेरिका

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अमेरिका ने कोविशील्‍ड वैक्‍सीन बनाने वाले भारतीय निर्माताओं को विशिष्‍ट कच्‍चा माल मुहैया कराने पर सहमति दे दी है। अमेरिकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान ने भारत के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर बातचीत में यहां कोविड केस में अचानक हुई बढोतरी के बाद उत्‍पन्‍न हुए हालात पर 'गहरी सहानुभूति' जताई।

APR 25, 2021 23:42 IST

यूपी विधायक की पत्‍नी का भी निधन

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन के तीसरे दिन ही उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों पति- पत्नी कोरोना संक्रमित थे और उन दोनों का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार चल रहा था। रविवार को इसी संस्थान में मालती श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। 
 

APR 25, 2021 22:30 IST

चिकित्‍सा उपकरण भेजेगा ब्रिटेन

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत के लिए ब्रिटेन ने रविवार को वेंटिलेटर और ऑक्सीजन संकेंद्रक समेत अन्य जीवन-रक्षक चिकित्सा उपकरण भेजने की घोषणा की। दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने में सहायता के लिए 600 मेडिकल उपकरण भारत भेजे जाएंगे। इनकी पहली खेप मंगलवार तड़के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। साथ ही अन्य उपकरणों की खेप भी इस सप्ताह के बाद दिल्ली पहुंचेगी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, 'कोविड-19 से लड़ाई के इस कठिन समय में हम मित्र एवं साझेदार की तरह भारत के साथ खड़े हैं।' ब्रिटिश उच्चायोग ने जॉनसन के हवाले से कहा, 'इस घातक वायरस से लोगों का जीवन बचाने के प्रयास में सहयोग के तौर पर सैकड़ों वेंटिलेटर एवं ऑक्सीजन संकेंद्रक समेत अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण ब्रिटेन से भारत रवाना किए जा रहे हैं।' यूरोपीय संघ और जर्मनी ने भी संकट की इस घड़ी में भारत के साथ एकजुटता दर्शाते हुए मदद की पेशकश की है।

APR 25, 2021 22:22 IST

दिल्‍ली में संक्रमण के मामलों में मामूली कमी, 350 लोगों ने गंवाई जान

देश की राजधानी दिल्‍ली में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी दर्ज की गई है। बीते एक दिन में यहां 22,933 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो एक दिन पहले के 24,103 के आंकड़ों के मुकाबले कुछ कम हैं। इस अवधि में यहां कोरोना वायरस संक्रमण से 350 लोगों की जान गई, जबकि पॉजिटिविटी रेट 30.21 फीसदी रही। दिल्‍ली में कुल एक्टिव केस 94,592 हैं। यहां अब तक 14,248 लोगों ने इस बीमारी के कारण जान गंवाई है, जबकि 9,18,875 लोग संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे।

APR 25, 2021 21:36 IST

ओडिशा में नि:शुल्‍क होगा टीकाकरण

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त में टीका मुहैया कराने की घोषणा की, राज्य सरकार इसपर 2000 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
 

APR 25, 2021 21:36 IST

महाराष्‍ट्र में 66 हजार कोविड केस

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 66,191 नए कोविड-19 केस बीते 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए हैं। इसी अवधि में 61,450 लोगों को अस्‍तपालों से छुट्टी मिली, जबकि 832 लोगों की जान चली गई। राज्‍य में कुल एक्टिव केस 6,98,354 हैं, जबकि मृतकों की कुल संख्‍या बढ़कर 64,760 हो गई है।

APR 25, 2021 17:09 IST

3 दिन में 10 लाख से अधिक कोविड केस

गहराते कोरोना संकट के बीच देश में रविवार को 3.49 लाख नए कोविड केस बीते 24 घंटों के दौरान दर्ज किए गए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां लगातार चौथे दिन संक्रमण के तीन लाख से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। भारत में बीते तीन दिनों में ही कोविड-19 के 10 लाख से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि हर मिनट के ल‍िहाज से देखा जाए तो यहां संक्रमण के 243 मामले सामने आ रहे हैं।

APR 25, 2021 16:56 IST

70 टन O2 लेकर सोमवार रात दिल्ली पहुंचेगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि कुल 70 टन ऑक्सीजन के चार टैंकर को लेकर पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस रविवार रात को रायगढ़ के जिंदल इस्पात संयंत्र से रवाना होगी और सोमवार रात को दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे ने अंगुल, कलिंगनगर, राउरकेला और रायगढ़ से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ऑक्सीजन पहुंचाने की योजना बना ली है। शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार को सलाह दी गई है कि वह ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए रोड टैंकर तैयार रखे।

APR 25, 2021 12:16 IST

दिल्ली में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट के चलते लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया गया है,यानी अब दिल्ली में लॉकडाउन सोमवार तीन मई सुबह 5 बजे तक रहेगा ये एलान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया है, सीएम केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है इसे देखते हुए दिल्ली में लकडाउन को अगले सोमवार सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।
APR 25, 2021 10:10 IST

देश में पिछले 24 घंटों में 3,49,691 नए # COVID19 मामले, 2,767 मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 3,49,691 नए कोरोना मामले सामने आए वहीं इसके चलते 2,767 मौतें और 2,17,113 डिस्चार्ज की रिपोर्ट भी है, देश में कुल मामले 1,69,60,172 और कुल रिकवरी 1,40,85,110 तो वहीं डेथ टोल 1,92,311 हो गया है और एक्टिव केस
26,82,751 हैं वहीं कुल टीकाकरण: 14,09,16,417 का हुआ है।
 

APR 25, 2021 10:10 IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ऑक्सीजन से 2 बच्चों की मौत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बच्चों का उपचार करने वाले 2 अस्पतालों में देर रात पैदा हुए दो बच्चे कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण गुजर गए ऐसा दावा नवीनतम रिपोर्टों में किया जा रहा है।
APR 25, 2021 10:09 IST

दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल को ऑक्सीजन को लेकर मिली राहत

दिल्ली के गंगा राम हॉस्पिटल में ऑक्सिजन की कमी से अपने 25 मरीजों को खोने वाले अस्पताल में आज तड़के सवा 4 बजे 5 टन का कंटेनर पहुंच गया, गौर हो कि अस्पताल ऑक्सिजन की कमी से जूझ रहा था अब उसका कहना है कि लंबे समय बाद अस्पताल की ऑक्सिजन फुल प्रेशर में बनी हुई है।