LIVE

Coronavirus News Update: राजस्थान में कोरोना के मामले 1 लाख के पार, 1221 की गई जान

देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तमाम कवायदों के बावजूद संक्रमण की रफ्तार पर रोक लगती नजर नहीं आ रही है। संक्रमण के आंकड़े जहां 46 लाख को पार कर चुके हैं, वहीं इस घातक बीमारी से 77 हजार से अधिक लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं। बीते 24 घंटों की ही बात करें तो संक्रमण के एक बार‍ फिर 90 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Sep 12, 2020, 23:48 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Update: राजस्थान में कोरोना के मामले 1 लाख के पार, 1221 की गई जान
Photo Credit: AP

Coronavirus News Update: कोरोना संक्रमण के मामले जिस रफ्तार से रोजाना बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए ऐसा लगता है कि आने वाले एक-दो दिनों में रोजाना संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के पार हो जाएगा। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े बताते हैं कि बीते 24 घंटों के दौरान यहां 97 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण का आंकड़ा 46 लाख के पार जा पहुंचा है। वहीं 1200 से अधिक लोगों की जान बीते 24 घंटों के दौरान हुई है, जिसके बाद इस घातक बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्‍या 77 हजार से अधिक हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है कि 36 लाख से अधिक लोग अब तक इस घातक संक्रमण की चपेट में आने के बाद इससे उबर चुके हैं। यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स : 

SEPT 12, 2020 23:47 IST

राजस्थान में कोरोना के मामले एक लाख के पार

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या एक लाख को पार कर गई जबकि राज्य में इस घातक वायरस से 1,221 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को राज्य में 1,669 नए संक्रमित सामने आए। इससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 1,00,705 हो गई है जिनमें से 16,582 अब भी उपचाराधीन हैं।

SEPT 12, 2020 21:46 IST

मुंबई में 2321 नए केस

आज मुंबई में कोरोना के 2321 नए मामले सामने आए हैं और 42 मौतें दर्ज की गई हैं। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,67,608 हो गई है, जिसमें 29,131 सक्रिय मामले, 1,30,016 रिकवरी और 8,106 मौतें शामिल हैं।

SEPT 12, 2020 21:21 IST

महाराष्ट्र में कोरोना के 22084 नए मामले

महाराष्ट्र में आज 22,084 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। 13,489 डिस्चार्ज हुए हैं और 391 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,37,765 हो गई है, जिसमें 7,28,512 रिकवरी और 2,79,768 सक्रिय मामले शामिल हैं।

SEPT 12, 2020 19:31 IST

दिल्ली में कोरोना के 4321 नए केस

दिल्ली में कोविड-19 के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 4,321 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.14 लाख से अधिक हुई। मृतकों की संख्या 4,715 हुई।

SEPT 12, 2020 18:31 IST

आंध्र में 9901 नए मामले

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 9901 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 5,57,587 हो गए हैं, जिनमें से 95,733 सक्रिय मामले, 4,57,008 रिकवरी और मरने वालों की संख्या 4,846 है।

SEPT 12, 2020 17:28 IST

485 पुलिसकर्मी संक्रमित

महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 485 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और 1 की मृत्यु हो गई। बल में संक्रमण की कुल संख्या 18,890 हो गई, जिसमें 3,729 सक्रिय मामले हैं और 14,975 ठीक हो गए हैं। 186 की इस वायरस से मौत हो गई।

SEPT 12, 2020 16:01 IST

UP में कोरोना के 67,955 एक्टिव केस

यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया, 'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6846 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,955 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,33,527 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत 76.35 है। प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,955 है जिनमें से 36,334 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,49,396 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 113,062 का होम आइसोलेशन की अवधि समाप्त हो चुकी है। कल प्रदेश में 1,40,562 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 73,58,471 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।'

SEPT 12, 2020 15:47 IST

36 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबरे


देश में कोरोना संक्रमण के मामले 46 लाख के पार हो चुके हैं। लेकिन इस बीच राहत की बात यह है कि 36 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है और वे संक्रमण की चपेट में आने के बाद इससे उबर गए हैं। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़े के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की दर अब 77.77 फीसदी है, जबकि इससे होने वाली मौतों की दर 1.66 फीसदी है। देश में अब तक 77 हजार से अधिक लोगों ने इस घातक संक्रमण से जान गंवाई है।

SEPT 12, 2020 14:35 IST

ओडिशा में कोविड-19 के 3,777 नए मामले

ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 3,777 नए मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,46,894 हो गई जबकि 11 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 616 हो गई है। राज्‍य में अभी 34,163 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,12,062 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 23.74 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 50,979 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

SEPT 12, 2020 14:32 IST

देशभर में अब तक 5.51 करोड़ नमूनों की जांच

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब तक 5.51 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है, जबकि बीते 24 घंटों के दौरान एक बार फिर लगभगत 11 लाख नमूनों की जांच की गई। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में अब तक 5,51,89,226 नमूनों की जांच की गई है, जबकि 10,91,251 नमूनों की जांच बीते 24 घंटों के दौरान की गई है।

SEPT 12, 2020 13:47 IST

'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं'

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इसे लेकर लोग किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतें। पीएम मोदी शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) -ग्रामीण योजना के तहत मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बने 1.75 लाख घरों के हितग्राहियों के गृह प्रवेश के ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जब उन्‍होंने कहा, 'याद रखिये... जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। इस मंत्र को भूलना नहीं है। आपका स्वास्थ उत्तम रहे इसी कामना के साथ सबको धन्यवाद, शुभकामनाएं।' यहां उल्‍लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में शुक्रवार रात तक 83,619 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि प्रदेश में कोरोना महामारी से अब तक 1691 लोगों की मौत हुई है।

SEPT 12, 2020 11:57 IST

राजस्‍थान में 739 कोरोना केस

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 739 नए COVID19 के मामले सामने आए हैं और सात मौतें हुई हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 99,775 हो गई है। राज्‍य में कोविड-19 से अब तक 1,214 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 81,978 ठीक हुए हैं और 16,583 एक्टिव केस हैं।

SEPT 12, 2020 10:12 IST

24 घंटों में रिकॉर्ड 97 हजार से अधिक केस

बीते 24 घंटों के दौराना कोरोना वायरस संक्रमण के 97 हजार से अधिक से अधिक मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 97,570 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1,201 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही इस घातक बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 77,472 हो गया है, जबकि कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 46,59,985 हो गए हैं। इनमें 9,58,316 एक्टिव केस हैं, जबकि 36,24,197 लोग अब तक घातक बीमारी से उबर चुके हैं।

SEPT 12, 2020 10:12 IST

'संक्रमण से उबरने वालों की बढ़ रही तादाद'

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय का कहना है कि इस बीमारी से उबरने वाले लोगों और एक्टिव केस के बीच फासला लगातार बढ़ रहा है। देश में इस वक्‍त 10 लाख से भी कम एक्टिव केस हैं, जो कुल मामलों का एक चौथाई से भी कम है, जबकि तीन चौथाई से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकार का यह भी कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण का जल्‍द पता लगाने की रणनीति अपनाई जा रही है, ताकि संक्रमण के मामलों का जल्‍द पता लगाया जा सके और उन्‍हें तुरंत क्‍वारंटीन किया जा सके या जरूरी उपचार मुहैया कराया जा सके।

SEPT 12, 2020 10:12 IST

वैक्‍सीन ट्रायल के लिए नई भर्ती पर रोक

दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा दूसरे देशों में ऑक्सफॉर्ड कोविड-19 टीके का परीक्षण रोके जाने के मद्देनजर भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सीरम संस्थान को निर्देश दिया है कि दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए उम्मीदवारों की भर्ती अगले आदेश तक रोक दे। साथ ही परीक्षण के दौरान अब तक टीका लगवा चुके लोगों की सुरक्षा निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।