Punjab CM Bhagwant Mann Swearing-In ceremony: इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ भगवंत मान ने ली CM पद की शपथ, कहा- जनता के प्यार का कर्ज उतारूंगा
Punjab CM Bhagwant Mann swearing in ceremony, Shapath Grahan Samaroh: आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने आज पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली! वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। परंपरा से अलग उनका शपथ-ग्रहण समारोह राजभवन की बजाय शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शपथ-ग्रहण के बाद उन्होंने पंजाब की जनता को भी संबोधित किया।
Punjab CM Bhagwant Mann swearing in ceremony, Shapath Grahan Samaroh: पंजाब में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान ने शपथ-ग्रहण ले ली है। उन्हें पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनका शपथ-ग्रहण समारोह होशियारपुर जिले के खटकड़कलां में हुआ, जो शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव है। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि वह राजभवन में शपथ नहीं लेंगे, बल्कि शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में पंजाब के लोगों के बीच सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ-ग्रहण समारोह में जहां बड़ी संख्या में पंजाब की जनता शामिल हुई, वहीं नेताओं का जमावड़ा भी यहां रहा। शपथ-ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।
शपथ-ग्रहण के बाद पंजाब के नए सीएम का संबोधन
पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य की जनता को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा, 'पंजाब की जनता का बहुत-बहुत धन्यवाद, जनता के प्यार का कर्ज उतरूंगा।' उन्होंने कहा कि खटकड़ कलां में शपथ लेने की खास वजह है, यहां शपथ लेकर आजादी दिलाने वालों को श्रद्धांजलि। उन्होंने कहा कि यहां आने की एक ख़ास वजह है, यहां हम देश के शहीदों के पिंड आये हैं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया।
पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए @BhagwantMann ने कहा- 'यहां आने की एक ख़ास वजह है, यहां हम देश के शहीदों के पिंड आये हैं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दे दिया'@MinakshiKandwal #BhagwantMann #PunjabPolitics #BhagatSingh #Punjab pic.twitter.com/obF9qsR6He
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 16, 2022
पंजाब के 17वें सीएम बने भगवंत मान
पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर भगवंत मान ने आज पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में पंजाब के सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में @BhagwantMann ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ @MinakshiKandwal #BhagwantMann #PunjabPolitics #BhagatSingh #Punjab pic.twitter.com/Bk8quOxjwM
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 16, 2022
मंच पर मौजूद हैं भगवंत मान
पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर भगवंत मान कुछ ही देर में शपथ लेंगे। वह मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं।
#FirstOnTNNavbharat | शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचे भगवंत मान
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 16, 2022
देखें LIVEhttps://t.co/h7tqZDb4JV@MinakshiKandwal #PunjabPolitics #BhagwantMann pic.twitter.com/5sfOLvbpII
भावुक कर देने वाला है ये सफर : आप नेता
भगवंत मान के शपथ-ग्रह समारोह में बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ-साथ आप नेता भी पहुंचे हुए हैं। यहां पहुंचे एक आप नेता ने कहा कि 2011 में रामलीला मैदान से सफर शुरु कर आज Punjab खटकड़ कलां मैदान तक का सफर, भावुक कर देने वाला है।
2011 में रामलीला मैदान से सफर शुरु कर आज #Punjab खटकड़ कलां मैदान तक का सफर, भावुक कर देने वाला है: #AAP नेता@MinakshiKandwal के साथ देखिए, ग्राउंड रिपोर्ट#BhagwantMann #PunjabPolitics #BhagatSingh pic.twitter.com/J3jfnzKON2
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 16, 2022
लोगों में जबरदस्त उत्साह
भगवंत मान के शपथ-ग्रहण समारोह में पहुंचे लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। एक समर्थक ने कहा, 'भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब अब बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के सपनों का पंजाब बनने वाला है। देखिये ग्राउंड रिपोर्ट
#AAP समर्थक ने कहा- #BhagwantMann के नेतृत्व में पंजाब अब बाबा साहब #BhimraoAmbedkar के सपनों का पंजाब बनने वाला है@MinakshiKandwal के साथ देखिए, भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां से ग्राउंड रिपोर्ट#BhagwantMann #PunjabPolitics #BhagatSingh pic.twitter.com/rqSDo6V4Ma
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) March 16, 2022
यह अभी शुरुआत है : गुरदास मान
भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में पंजाबी गायक गुरदास मान भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, 'यह (आप पंजाब विधानसभा चुनाव में 92 सीटें जीत रही है) अभी शुरुआत है। उनकी (आप) विचारधारा खास है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें (आप को) समृद्ध पंजाब बनाने की हिम्मत दें।'
कुछ ही देर में शपथ लेंगे भगवंत मान
पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर भगवंत कुछ ही देर में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ-ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पुरुषों ने जहां पीले रंग की पगड़ी सिर्फ पर बांध रखी है, वहीं महिलाओं ने पीले रंग की चुन्नी ले रखी है। शपथ-ग्रहण समारोह भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां हो रहा है, जहां नेताओं के साथ-साथ आम लोगों का भी हुजूम उमड़ पड़ा है।
अखिलेश यादव ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे भगवंत मान को बधाई दी है और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'पंजाब के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को शपथ समारोह के लिए अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि उनके कुशल नेतृत्व में पंजाब में तरक्की, भाईचारे और नये नजरिये की फसल खूब लहलहाएगी।'
भारतीय राजनीति का एक बड़ा दिन : चड्ढ़ा
भगवंत मान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आप नेता राघव चड्ढ़ा भी यहां पहुंचे हैं, जो पंजाब के आप मामलों के प्रभारी भी हैं। उन्होंने इसे भारतीय राजनीति के इतिहास में 'बड़ा दिन' करार देते हुए कहा कि जो सत्ता महलों में बैठे नेताओं के पास होती थी, उसे आज आम आदमी पार्टी जनता के हाथ में दे रही है। उन्होंने आप को देश में तेजी से बढ़ने वाली पार्टी बताया।
धुरी से विधाायक हैं भगवंत मान
भगवंत मान पंजाब की धुरी विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने यहां कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को हराया है। आप ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया है, जिसमें कांग्रेस, अकाली दल जैसी पंजाब की प्रमुख पार्टियां हाशिये पर आ गईं तो चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को भी अपनी सीट गंवानी पड़ी।
पीली पगड़ी, चुन्नी में पहुंच रहे लोग
पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर भगवंत मान के शपथ-ग्रहण समारोह के लिए लोगों के यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। बड़ी संख्या में पुरुष सिर पर पीली पगड़ी बांधे और महिलाएं पीले रंग का दुपट्टा लिए खटकड़कलां पहुंच रही हैं। आप ने इससे पहले पंजाब के पुरुषों से पीली पगड़ी और महिलाओं से पीली चुन्नी में शपथ-ग्रहण समारोह में आने की अपील की थी।
Punjab | People begin arriving at the venue of CM-designate Bhagwant Mann's swearing-in ceremony in Khatkar Kalan.
— ANI (@ANI) March 16, 2022
Mann had invited the people of the state for the ceremony, urging men to wear 'basanti (yellow)' turbans and women to wear yellow 'dupatta (stole)' for it. pic.twitter.com/deSiaJkSdS
3 करोड़ पंजाबी साथ में लेंगे शपथ : राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने भगवंत मान के साथ अपनी तस्वीर शेयर की हे। उन्होंने आज के दिन को पंजाब के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन बताया। आप नेता ने कहा, 'आज पंजाब के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि 3 करोड़ पंजाबियों को एक साथ भगवंत मान के साथ सीएम के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने और शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबासाहेब अम्बेडकर के सपनों को पूरा करने की शपथ।'
Today marks an important day in the history of Punjab as 3 cr Punjabis will together be sworn in as CM along with Bhagwant Mann. Oath to change this corrupt system & to fulfill dreams of Shaheed-E-Azam Bhagat Singh & Babasaheb Ambedkar: AAP Punjab co-in charge Raghav Chadha pic.twitter.com/I0x96JAJZT
— ANI (@ANI) March 16, 2022
खटकड़कलां के लिए रवाना हुए अरविंद केजरीवाल
पंजाब के नए सीएम के तौर पर भगवंत मान के शपथ-ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे, जिन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह इसके लिए खटकड़कलां रवाना हो चुके हैं। उन्होंने लिखा, 'आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा। उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ के लिए रवाना हो गया हूं।'
आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। नई उम्मीद की इस सुनहरी सुबह में आज पूरा पंजाब इकठ्ठा होकर एक खुशहाल पंजाब बनाने की शपथ लेगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 16, 2022
उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए मैं भी शहीद भगत सिंह के पैतृक गाँव खटकड़ कलाँ के लिए रवाना हो गया हूँ।
शपथ-ग्रहण से पहले मान ने किया ट्वीट
भगवंत मान ने पंजाब के सीएम पद की शपथ लेने से पहले ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा। शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।'
सूरज की सुनहरी किरण आज एक नया सवेरा लेकर आई है। शहीद भगत सिंह और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आज पूरा पंजाब खटकड़ कलां में शपथ लेगा।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 16, 2022
शहीद भगत सिंह जी की सोच पर पहरा देने के लिए मैं उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां के लिए रवाना हो रहा हूं।
पंजाब के 17वें सीएम होंगे भगवंत मान
भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम होंगे। दोपहर 12:30 बजे उनका शपथ-ग्रहण समारोह होना है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस शपथ-ग्रहण समारोह में केवल भगवंत मान ही शपथ लेंगे, जबकि उनकी कैबिनेट के अन्य सदस्य बाद में शपथ लेंगे। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में आप को 92 सीटों पर जीत हासिल हुई है।
समारोह में दिखेगी बसंती रंग की रंगत
खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ-ग्रहण समारोह में तकरीबन 1 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसके लिए एक ड्रेस कोड भी निर्धारित किया गया है। इसमें पुरुषों से जहां पीली पगड़ी पहनने को कहा गया है, वहीं महिलाओं से पीले शॉल या दुपट्टे में आने की अपील की गई है।

