AI समिट में 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर भारी बवाल; भाजपा ने कांग्रेस को बताया 'निर्लज्ज', दिल्ली में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया AI समिट' में युवा कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन ने सियासी तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि खराब करने की साजिश बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' (India AI Impact Summit) के दौरान हुआ विरोध प्रदर्शन अब एक बड़े राजनीतिक संग्राम में बदल गया है। शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्यों के 'शर्टलेस' प्रदर्शन के जवाब में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमलावर रुख अपनाते हुए राजधानी की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

BJYM protest against Congress

भारतीय जनता युवा मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन (स्क्रीनग्रैब: PTI)

भारत मंडपम में 'शर्टलेस' प्रदर्शन से मचा बवाल

शुक्रवार को इंडिया AI समिट के दौरान उस समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए, जब युवा कांग्रेस के लगभग 10 कार्यकर्ता भारत मंडपम के भीतर घुस गए। इन प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर 'इंडिया-यूएस ट्रेड डील' और 'पीएम इज कॉम्प्रोमाइज्ड' जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अचानक अपनी शर्ट उतार दी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे वहां मौजूद अतिथियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed