देश

'32 साल बनाम 32 घंटे-फर्क साफ है', शाह से मिलने के बाद भूपेन बोरा ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन ने शुक्रवार रात यहां सरकारी अतिथि गृह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और लखीमपुर के विधायक मनाब डेका की मौजूदगी में शाह से मुलाकात की।

Image

असम में कुछ महीनों में होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-X/@BhupenKBorah

Bhupen Borah : कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके असम के वरिष्ठ नेता भूपेन बोरा ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद बोरा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। शाह और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर शेयर करते हुए भूपेन ने कहा कि '32 साल बनाम 32 घंटे, फर्क साफ है।' भूपेन असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उनका इस्तीफा कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

सरकारी अतिथि गृह में शाह से मिले बोरा

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन ने शुक्रवार रात यहां सरकारी अतिथि गृह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बोरा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और लखीमपुर के विधायक मनाब डेका की मौजूदगी में शाह से मुलाकात की। बैठक के बाद बोरा ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें शाह से मिलने के लिए कहा था, इसलिए वह उनसे शिष्टाचार भेंट करने आए थे।

भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस सदस्य

उन्होंने दावा किया कि आठ मार्च तक आत्मसम्मान और राज्य के प्रति 'राष्ट्रवादी’ भावना रखने वाले लगभग 50 प्रतिशत कांग्रेस सदस्य भाजपा में शामिल हो जाएंगे। बोरा सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पार्टी आला कमान ने इसे स्वीकार नहीं किया और वरिष्ठ नेता उनके आवास पर मिलने पहुंचे। राहुल गांधी ने भी उनसे फोन पर बात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बोरा से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था, लेकिन अगले दिन मुख्यमंत्री शर्मा उनके आवास पर पहुंचे और घोषणा की कि बोरा 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे।

प्रियंका ने जुबीन गर्ग को दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने पार्टी की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई पर पाकिस्तान के साथ कथित संबंधों को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा आरोप लगाए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि उनके परिवार और बच्चों को इसमें घसीटना ’गलत राजनीति’ है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके सोनपुर स्थित ’जुबीन खेत्र’ में दिवंगत गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रियंका ने कहा कि जुबीन ’राजनीति से ऊपर’ थे और उन्होंने जीवन भर प्रेम का संदेश फैलाया। 'जुबीन खेत्र’ वह स्थान है जहां पर जुबीन का अंतिम संस्कार किया गया था।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

अमेरिका-ईरान नहीं, रूस और यूक्रेन युद्ध भी पहुंचा रहा भारतीयों को नुकसान...जानें- काला सागर में क्या हुआ जो गायब हो गए दो भारतीय

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज लोकसभा में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल, संसद में छात्रों पर 'पैलेट गन' और 'लाठीचार्ज' के मुद्दे पर हंगामे के आसार

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पैलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पैलेट गन को लेकर संसद में फिर हंगामे के आसार...सिद्धारमैया बोले- 'राजनीति अब भ्रष्ट हो चुकी', ईरान पर हमले रोकने से कच्चा तेल की कीमत घटी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

जंतर-मंतर आंदोलन के बीच पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस का सख्त एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित

असम में बाढ़ से तबाही, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हुआ, 5 जिलों में 5.24 लाख से अधिक आबादी अभी भी प्रभावित