Adampur By Elections: हरियाणा (Haryana) की राजनीति में बिश्नोई (Bisnoi) परिवार की तीसरी पीढ़ी की 'भव्य' एंट्री हुई है। आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में BJP उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई (Bhavya Bishnoi) ने15 हजार से अधिक वोटों से शानदार जीत हासिल की है। उनकी इस जीत के साथ ही बीजेपी पहली बार आदमपुर में अपना खाता खोलने में कामयाब हो सकी है।
आदमपुर में भव्य बिश्नोई की शानदार जीत
विदेश से की है पढ़ाई
पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर हिसाल से लोकसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन जीत हासिल नहीं सके थे और तीसरे नंबर पर रहे। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से राजनीति विज्ञान में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड से मास्टर्स की डिग्री ली है। बृहस्पतिवार को आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। उपचुनाव में मतदान के लिए पात्र मतदाताओं की संख्या 1.71 लाख थी।22 उम्मीदवार थे मैदान में
कुलदीप बिश्नोई के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई विधानसभा एवं कांग्रेस से इस्तीफा देकर अगस्त में भाजपा में शामिल हो गये थे। इस उपचुनाव में 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और सभी पुरूष हैं। जिन मुख्य दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे थे उनमें भाजपा, कांग्रेस , इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और आम आदमी पार्टी (आप) शामिल रही।कांग्रेस ने इस उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश को चुनाव मैदान में उताराथाजबकि इनेलो ने बागी कांग्रेस नेता कुर्दा राम नंबरदार को अपना प्रत्याशी बनाया था। कुलदीप बिश्नोई ने 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस सीट पर दिवंगत सोनाली फोगाट को हराया था जो भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरी थीं।
