Gujarat Election: भाजपा के 25 प्रतिशत उम्मीदवार होंगे नए- शाह का ऐलान, कहा- AAP काटेगी कांग्रेस का वोट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 24, 2022, 01:59 PM IST

Gujarat Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए आठ जिलों के भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की। अमित शाह इन दिनों गुजरात में हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

Gujarat Election: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा है कि गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव में पार्टी नए चेहरों को 25 फीसदी टिकट देगी। हालांकि उम्मीदवार की जीत की क्षमता पर विचार किया जाएगा।

amit shah gujarat

गुजरात चुनाव को लेकर अमित शाह की तैयारियां जारी

वड़ोदरा में मीडियाकर्मियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में शाह ने कहा कि टिकट के लिए उम्मीदवार के जीतने की क्षमता ही एकमात्र मापदंड है, पार्टी का संसदीय बोर्ड उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगा। लेकिन पार्टी नए चेहरों को कम से कम 25 फीसदी टिकट देगी। चुनाव में पार्टी 45 से 46 नए चेहरों को टिकट दे सकती है।

End of Feed