BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का 94 वर्ष की आयु में निधन, चार दशकों तक रहे दिल्ली बीजेपी का प्रमुख चेहरा

बीजेपी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। 94 वर्षीय विजय मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष थे।

Vijay Kumar Malhotra passes away- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह उनके आवास पर निधन हो गया। 94 वर्षीय विजय मल्होत्रा, भाजपा की दिल्ली इकाई के पहले अध्यक्ष थे। पार्टी ने उनके निधन पर शोक जताया है। कुछ दिन से उनका AIIMS में इलाज चल रहा था और आज प्रातः लगभग 6 बजे उनकी जीवन यात्रा समाप्त हुई।

Vijay Malhotra

विजय कुमार मल्होत्रा का निधन (ANI)

पीएम मोदी ने जताया निधन पर शोक

पीएम मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

End of Feed