AB भी झुकेगा- Falta से मैदान छोड़ भागे जहांगीर खान तो अभिषेक बनर्जी पर सुकांत मजुमदार ने साध दिया निशाना

Falta Assembly Election: पश्चिम बंगाल में फाल्टा सीट को लेकर एक बार फिर से बीजेपी और टीएमसी के बीच जुबानी जंग जारी है। टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मैदान छोड़कर भाग गए हैं।

Falta Assembly Election: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर 21 मई को वोट डाले जाने हैं। वोटिंग से पहले ही टीएमसी हार गई है, टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान मैदान छोड़ चुके हैं। अब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इसी पर तंज कसते हुए टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को घेर लिया है। सुकांत मजूमदार ने कहा है कि अभिषेक बनर्जी भी झुकेंगे।

ab Sukanta Majumdar

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी को घेरा (फोटो- DR.SUKANTABJP)

अभिषेक बनर्जी पर सुकांत ने क्यों बोला हमला?

फाल्टा से जहांगीर खान के नाम वापस लेने के बाद जब सुकांत मजूमदार से इसे लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा कि AB भी झुकेगा। AB- मतलब अभिषेक बनर्जी। मजूमदार ने कहा- "बहुत सारे लोग पुष्पा बनते हैं, लेकिन पुष्पा तो फुस्स हो गया इस बार, तो ये सारे जो पुष्पा हैं और उनके जो बॉस हैं न, डायमंड हार्बर में जब मैं जाता था, तो हर जो लैंप पोस्ट होता था, उसपर फोटो के साथ लिखा होता था AB झुकेगा नहीं। अब सब झुक रहे हैं। AB का एजेंट भी झुक गया आगे AB भी झुकेगा, चिंता मत करिए।"

End of Feed