पंजाब चुनाव को लेकर एक्टिव मोड पर BJP, दूरियां मिटाकर नई रणनीतियां बनाने की तैयारी; राघव भी PM से मिले

Punjab Elections 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के बाद अब राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

Punjab Elections 2027: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक्टिव हो गई है। भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अचानक हुई इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गईं। राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से ऐसे समय मुलाकात की जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री से शिरोमणि अकाली दल (SAD) के मुखिया सुखबीर सिंह बादल मिले थे।

BJP Punjab Strategy

पंजाब को लेकर एक्टिव हुई भाजपा

PM मोदी ने मिले चड्ढा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात को 'यादगार' बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। हालांकि, पीएम मोदी के साथ क्या बातचीत हुई? इसके बारे में राघव चड्ढा ने जानकारी साझा नहीं की, लेकिन उनके साथ बातचीत को ज्ञानवर्धक करार दिया। राघव चड्ढा की भाजपा में एंट्री के बाद सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। वह अप्रैल 2026 में आम आदमी पार्टी छोड़कर छह सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे और अब पार्टी को मजबूत करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

End of Feed