देश

अरशद मदनी के को- एजुकेशन के खिलाफ बयान पर बीजेपी, ऐसे लोग ही तरक्की की राह पर लगा रहे हैं ताला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 11, 2023, 01:45 PM IST

मौलाना अरशद मदनी के को एजुकेशन के खिलाफ बयान की बीजेपी ने आलोचना की है। बीजेपी का मानना है कि ऐसे लोग मुस्लिम लड़कियों की तरक्की की राह पर ताला लगाने का काम कर रहे हैं।

मौलाना अरशद मदनी के को- एजुकेशन के खिलाफ बयान पर अलग अलग कोनों से प्रतिक्रिया आ रही है। मदनी ने एजुकेशन सिस्टम में को एजुकेशन को इस्लाम के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा था कि यह शरियत व्यवस्था के खिलाफ है। उनके बयान पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वो हमेशा देश को तोड़ने की बात करते हैं। ये वो शख्स हैं जो कभी हिजाब के खिलाफ तकरीरें किया करते थे। 21वीं सदी के भारत में इस तरह के बयानों का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। हकीकत में इनकी सोच तालिबानी है। ये मुस्लिम लड़कियों की तरक्की पर ताला लगा रहे हैं। नकवी के सुर में सुर मिलाते हुए एसपी अब्बास हैदर ने कहा कि इस तरह की बात करना औचित्यहीन है। आज के समाज में हर कोई चाहे लड़का हो या लड़की अपनी पसंद के हिसाब से शिक्षा हासिल करने का अधिकार रखता है। हालांकि मौलाना सुफियान निजामी ने कहा कि मदनी ने कुछ गलत नहीं कहा है, इस्लामी व्यवस्था में को एजुकेशन को जायज नहीं माना जाता है। इससे कदाचार बढ़ने की संभावना हमेशा बरकरार रहती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा