तो छिन जाएगी राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता? BJP सांसद निशिकांत दुबे की मांग

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 10, 2023, 09:49 PM IST

बजट सत्र के पहले भाग में गांधी के भाषण के बाद दुबे ने सात फरवरी को उनके खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया था। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणी की थी। जिसे लेकर काफी हंगामा मचा था। उनके भाषण को संसद की रिकॉर्ड से भी हटा दिया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस को लेकर एक संसदीय समिति के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।

rahul gandhi

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग

बजट सत्र के दौरान दिया था भाषण

बजट सत्र के पहले भाग में गांधी के भाषण के बाद दुबे ने सात फरवरी को उनके खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस दिया था। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणी की थी। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए दुबे ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गांधी की टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने के बावजूद वे अब भी उनके और कांग्रेस के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनलों पर उपलब्ध हैं। भाजपा सांसद सुनील सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं।

End of Feed