CM कुर्सी पर विवाद के बीच विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में भाजपा? पूर्व CM ने दिया बड़ा बयान

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर कांग्रेस में सत्ता और नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी रही, तो विपक्षी भाजपा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है। हावेरी के भाजपा सांसद बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने नेतृत्व विवाद सुलझाने के लिए दो–तीन फ़ॉर्मूले सुझाए हैं।

Karnataka CM Post Conflict: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि अगर कांग्रेस में सत्ता और नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी रही, तो विपक्षी भाजपा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर सकती है। उन्होंने यह भी अनुमान जताया कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच तनातनी के बीच मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कोई ‘छुपा रुस्तम’ भी उभर सकता है।

Basavaraj Bommai

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (फाइल फोटो साभार: ANI)

पूर्व CM बोम्मई ने क्या कुछ कहा?

हावेरी के भाजपा सांसद बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने नेतृत्व विवाद सुलझाने के लिए दो–तीन फ़ॉर्मूले सुझाए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर कांग्रेस में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान ऐसे ही जारी रही, तो राज्य में राजनीतिक उथल-पुथल पैदा हो सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने समाधान के लिए दो–तीन फ़ॉर्मूले दिए हैं, लेकिन दोनों में से कोई भी नेता किसी फ़ॉर्मूले पर सहमत नहीं हैं। खबर यह भी है कि दोनों को किनारे कर एक नया फ़ॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। ऐसे में कोई छुपा रुस्तम बाजी मार सकता है।’’

End of Feed