ओवैसी जब पढ़ते हैं नमाज तो निकलता है 'राम-राम': विनय कटियार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 10, 2024, 02:50 PM IST

Vinay Katiyar : राममंदिर आंदोलन के अगुवाओ में से एक और बजरंगदल के संस्थापक सदस्य रहे विनय कटियार से अनेक मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। मंदिर निर्माण के साथ कई मुस्लिमो के हृदय परिवर्तन हो रहे हैं। कुछ मुस्लिम महिलाएं तो प्राण प्रतिष्ठा के लिए दूर दूर से आ रही हैं।

Vinay Katiyar : अयोध्या में अब राम मंदिर हकीकत बन चुका है, लेकिन अतीत के पन्ने खोले तो देखेंगे कुछ ऐसे आंदोलनकारी रहे जिन्होंने मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हीं में से एक हैं विनय कटियार। राम जन्मभूमि विवाद के बाद से काफी चर्चित रहे कटियार को भाजपा का फायर ब्रांड नेता माना जाता है। अपने बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहने वाले कटियार ने आईएएनएस को दिये साक्षात्कार में कहा कि एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी जब नमाज पढ़ते हैं, तब अल्लाह की जगह राम-राम सुनाई पड़ता है।

Vinay katiyar

22 जनवरी को होगी राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा।

कई मुस्लिमों के हृदय परिवर्तन हुए

राममंदिर आंदोलन के अगुवाओ में से एक और बजरंगदल के संस्थापक सदस्य रहे विनय कटियार से अनेक मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण के साथ कई मुस्लिमों के हृदय परिवर्तन हो रहे हैं। कुछ मुस्लिम महिलाएं तो प्राण प्रतिष्ठा के लिए दूर दूर से आ रही हैं। लेकिन एआईएमआईएम के मुखिया लगतार सवाल उठा रहे हैं। इस बारे में विनय कटियार ने कहा कि ओवैसी जब नमाज पढ़ते हैं तो उनके अल्लाह की जगह राम-राम निकलता है। वह राम राम ही जपते रहते हैं। जब वह ऐसा कर रहे हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। यह अच्छा हो रहा है।

End of Feed