पहले पीएम मोदी की रैली और अब अमित शाह की जनसभा में भी नहीं दिखे दिलीप घोष, बस एक गलती पड़ गई भारी

दिलीप घोष ने पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

Dilip Ghosh: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष रविवार को कोलकाता में पार्टी की संगठनात्मक बैठक से अनुपस्थित रहे, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पूर्व सांसद और भाजपा की बंगाई इकाई के पूर्व अध्यक्ष किसी शीर्ष भाजपा नेता के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। इससे पहले 29 मई को उत्तरी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भी वह उपस्थित नहीं थे।

Dilip ghosh

पार्टी के भीतर घिरे दिलीप घोष

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद पार्टी में घिरे

घोष ने पूर्वी मेदिनीपुर के दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर के उद्घाटन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। भाजपा के कई नेताओं ने उन पर टीएमसी प्रमुख बनर्जी से नजदीकी बढ़ाने और पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया था। हालांकि, घोष ने कहा था कि उन्हें पूजा स्थल पर जाने का पूरा अधिकार है और कोई भी भाजपा के वफादार के रूप में उनकी ईमानदारी और साख पर सवाल नहीं उठा सकता। हालांकि, विवाद नहीं थमा और बाद में घोष को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया।

End of Feed