जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर और मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगे यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम और इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय पर न्याय मांगने गई महिलाओं के साथ हुई कथित झड़प को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रभारी दीपक म्हस्के ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए तीखे सवाल उठाए हैं।
बीजेपी नेता दीपक म्हस्के ने पूछा तीखा सवाल
दीपक म्हस्के का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
बीजेपी नेता दीपक म्हस्के ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “'Smash The Patriarchy' चिल्लाने वाले क्या इनके खिलाफ बोलने वाली महिलाओं को ही कुचलेंगे? 11 JNU छात्राओं ने कांग्रेस सांसद व प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम पर यौन उत्पीड़न समेत गंभीर आरोप लगाए। JNU ने उन्हें बर्खास्त किया और दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की। महिलाएं जवाबदेही मांगने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचीं, तो जवाब मिला? लात-घूंसे, गाली-गलौज और हिंसा! आप भी देखिए, कांग्रेस का नारी सम्मान!”
उन्होंने कांग्रेस पार्टी की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग महिलाओं के अधिकारों की बात करने का दावा करते हैं, वे अपनी ही पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप लगने के बाद सवालों के घेरे में हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विवाद JNU के पूर्व प्रोफेसर और मौजूदा कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम से जुड़ा हुआ है। JNU की 11 छात्राओं ने प्रोफेसर अकोइजाम पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह मामला तब सामने आया जब एक छात्रा ने वाइवा परीक्षा के बाद अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई थी। आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट और सिफारिशों के आधार पर JNU प्रशासन ने उन्हें प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया। JNU के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज नॉर्थ थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ आधिकारिक तौर पर FIR दर्ज कर ली है।
