Bihar News: बिहार में भाजपा की जदयू की सीटों पर नजर, परखे जा रहे प्रत्याशी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2023, 11:45 PM IST

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक समाप्त हो गई। इस बैठक में भी नीतीश कुमार के संयोजक बनाए जाने को लेकर चर्चा नहीं हुई। दूसरी तरफ भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अब प्रत्याशी तलाशने में जुट गई है।

भाजपा उन क्षेत्रों में कद्दावर और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में है, जिस संसदीय क्षेत्र में पिछले चुनाव में जदयू के प्रत्याशी विजयी रहे थे। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू, भाजपा और लोजपा साथ मिलाकर चुनाव लड़ी थी, जिसमें जदयू के 16 प्रत्याशी विजयी हुए थे और लोजपा के छह प्रत्याशी चुनाव जीते थे।

BJP  in Bihar

भाजपा क्षेत्रों में कद्दावर और जिताऊ प्रत्याशी की तलाश में है

पिछले चुनाव में एनडीए 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी, एक सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए थे। इस स्थिति में भाजपा की नजर उन 17 संसदीय क्षेत्रों पर है जो विरोधियों के कब्जे में है।

End of Feed