वंदेमातरम पर देश भर में मची रार के बीच पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भाजपा सरकार ने राज्य के पंजीकृत मदरसों में वंदेमातरम का गायन करना अनिवार्य कर दिया है। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने इस बाबत शनिवार को आदेश जारी किया। उनके इस आदेश के दायरे में राज्य के पंजीकृत स्कूल भी शामिल हैं।
सुवेंदु अधिकारी।
सुवेंदु अधिकारी ने यह एलान कोलकाता स्थित राष्ट्रीय पुस्तकालय में आयोजित एक कार्यक्रम में यह कही। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम कर रही है। उन्होंने घुसपैठ की समस्या पर बोलते हुए साफ कहा कि भाजपा की सरकार में राज्य की सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।
‘हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा’
इस मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने यहां बोलते हुए पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा देने और इससे राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के रहते राज्य की सीमाएं सुरक्षित रहेंगी और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य कर दिया है।टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें- जमुई छेड़छाड़ मामले में अब लालू यादव की बेटी मीसा के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, नाबालिग को लेकर लगे हैं ये आरोप
बाबरी विध्वंस और राम मंदिर का भी जिक्र
सुवेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती टीएमसी सरकार पर भाजपा और अन्य हिंदुत्व संगठनों को 6 दिसंबर को 'शौर्य दिवस' के रूप में मनाने की अनुमति नहीं देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी जिक्र किया। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि जिस दिन देशभर में राम मंदिर की स्थापना का जश्न मनाया जा रहा था,तब यहां ममता बनर्जी ने मंदिर के खिलाफ रैली आयोजित करने के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया था।
