BJP Foundation Day: बीजेपी के स्थापना दिवस पर PM मोदी का पार्टी कार्यकर्ताओं को खास मैसेज, अमित शाह और CM योगी ने क्या कहा?

BJP Foundation Day: बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी हमेशा “इंडिया फर्स्ट” के सिद्धांत पर चलती रही है और समाज सेवा में अग्रणी रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।

BJP Foundation Day: बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल के जरिए एक पोस्ट करते हुए लिखा,"हमारी पार्टी हमेशा से 'भारत प्रथम' के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी लगन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि अधिक से अधिक लोग हमारी विचारधारा और कार्य से जुड़े रहें। हम उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद करते हैं जिनके समर्पण, बलिदान और दृढ़ता ने दशकों से पार्टी के विकास को आकार दिया है।"

pm modi amit shah

बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर पीएम मोदी, अमित शाह ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। PTI

पीएम मोदी ने आगे लिखा," भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो जन कल्याण को अपने दृष्टिकोण के केंद्र में रखती है। यह केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में परिलक्षित होता है। भाजपा एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाती रहे और भारत को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए।"

End of Feed