आज की ताजा खबर: दो नए गैस टैंकर होर्मुज से भारत की तरफ बढ़े, अब भी 16 जहाज फंसे; सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) अमेरिका-ईरान युद्ध, इजरायल ईरान युद्ध, आज का मौसम, ट्रंप, बीजेपी, कांग्रेस, शेयर बाजार, आईपीएल से जुड़ी बड़ी खबरें: जेपी का आज 47वां स्थापना दिवस है। सोमवार तड़के ईरान की राजधानी में हुए सिलसिलेवार हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां की इमारतों के साथ-साथ परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण स्थल को हुए नुकसान की जानकारी दी। भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पूरी तरह बंद हो चुकी है।
आज की ताजा खबर: दो नए गैस टैंकर होर्मुज से भारत की तरफ बढ़े, अब भी 16 जहाज फंसे; सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
सोमवार सुबह करीब 3 बजे करोल ब्रिज और चंदर कोट के बीच पहाड़ों से भारी पत्थर गिरने और मिट्टी खिसकने की खबर है। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ का रास्ता ब्लॉक हो गया है।
ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर की एक रिहायशी इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी।
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ। यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।
राजस्थान में तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन की मौत
बीड में एक रेजिडेंट डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
दो नए गैस टैंकर होर्मुज से भारत की तरफ बढ़े, अब भी 16 जहाज फंसे
सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
नामांकन दाखिल करने से पहले सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें उसी तरह समर्थन दें, जैसे उन्होंने हमेशा उनके दिवंगत पति अजित पवार को दिया। गौरतलब है कि 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार के निधन के बाद बारामती में यह उपचुनाव कराया जा रहा है सुनेत्रा पवार ने कहा कि वह विकास की उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने अजित पवार के निधन को न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे राज्य के लिए "बड़ा नुकसान" बताया और कहा, "हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा उपचुनाव होगा। बारामती का हर हिस्सा अजित दादा की छाप लिए हुए है। अपने दुख के बावजूद मैंने जनता के बीच आने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा, "आपने हमेशा अपने अजित दादा को रिकॉर्ड मतों से जिताया है। यह पहला चुनाव है जिसमें वह हमारे बीच नहीं हैं। मुझे विश्वास है कि आप मुझे भी वही प्यार और समर्थन देंगे।" सुनेत्रा पवार ने भरोसा दिलाया कि बारामती का विकास कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा और प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "बारामती के भविष्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। किसानों को खेतों के लिए पानी मिलता रहेगा और हम शहर को खासकर महिलाओं के लिए सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाने का प्रयास करेंगे।" कांग्रेस ने इस उपचुनाव के लिए अपने प्रदेश सचिव आकाश मोरे को सुनेत्रा पवार के खिलाफ उम्मीदवार बनाया है। मतगणना चार मई को होगी।
लिएंडर पेस में मिली X कैटेगरी की सुरक्षा
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में लिएंडर पेस ने बीजेपी जॉइन की है, जिसके बाद उन्हें यह सुरक्षा दी गई है।
बताया जा रहा है कि X श्रेणी की सुरक्षा आमतौर पर कम खतरे वाले या प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दी जाती है। इस सुरक्षा व्यवस्था में कमांडो तैनात नहीं होते, बल्कि पुलिस या अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालते हैं। अब CISF के जवान लिएंडर पेस की सुरक्षा में तैनात रहेंगे और उनकी आवाजाही पर नजर रखेंगे।
रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात निलंबित
यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच सुरंगों में भूस्खलन और पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसके कारण राजमार्ग पर दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है।
राजमार्ग से मलबा और पत्थर हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं।
मार्टिनेज के दो गोल, इंटर मिलान खिताब की दौड़ में आगे बढ़ा
सैन सिरो स्टेडियम में मार्टिनेज ने दूसरे और 52वें मिनट में गोल दागे। उनके अलावा हाकान चालहानोग्लू, मार्कस थुरम और निकोलो बरेला ने भी इंटर मिलान के लिए गोल किए। रोमा के लिए जियानलुका मैनसिनी और लोरेंजो पेलेग्रिनी ने गोल किये।
इस जीत से इंटर मिलान के 31 मैच में 72 अंक हो गए हैं और उसने शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वह अब दूसरे नंबर पर काबिज एसी मिलान से नौ अंक और मौजूदा चैंपियन नेपोली से 10 अंक आगे है।
पश्चिम एशिया संकट : ईरान के विदेश मंत्री ने जयशंकर को फोन किया
ऐसा समझा जाता है कि वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर इस संघर्ष के असर के मुद्दे पर प्रमुखता से बातचीत की गई। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी दिए बिना कहा, ’’ईरान के विदेश मंत्री अराघची का फोन आया। मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई।’’
नयी दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि दोनों विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की। पश्चिम एशिया के इन तीन देशों के नेताओं के साथ जयशंकर की फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई हालिया चेतावनी के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि होर्मुज जलडमरूमध्य को नौवहन के लिए फिर से नहीं खोला गया तो ईरान के बिजली संयंत्रों और पुलों को नष्ट कर दिया जाएगा।
ईरान की राजधानी तेहरान के निकट इमारत पर हवाई हमले, 13 लोगों की मौत
अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स और नूर न्यूज ने बताया कि यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया।
सोमवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने ली है।
ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना होगा। इस बीच, तेहरान में सोमवार तड़के हुए कई हवाई हमलों में शरीफ प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को निशाना बनाया गया। ईरानी मीडिया ने इन हमलों और वहां इमारतों को हुए नुकसान की जानकारी दी, साथ ही परिसर के पास स्थित प्राकृतिक गैस वितरण केंद्र पर भी असर पड़ने की बात कही।
अमेरिका में पेट्रोल ले जा रहे टैंकर में आग लगी
फोर्ट वर्थ अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता क्रेग ट्रोजासेक ने बताया कि यह 18-पहियों वाला ट्रक 9,000 गैलन पेट्रोल लेकर जा रहा था और एक पेट्रोल पंप के पास स्थित सड़क पर अनियंत्रित हो गया जिसके बाद पेट्रोल का रिसाव होने लगा। ट्रक के अनियंत्रित होने से बिजली की तारें गिर गयी, जिससे देर रात करीब एक बजे आग लग गयी।
