राजस्थान-छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने बनाया 'मेगा प्लान', बैठक में किन मुद्दों पर हुआ मंथन?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 2, 2023, 06:33 AM IST

BJP Central Election Committee Meeting: आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। इसी बीच रविवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनावों में भाजपा उम्मीदवारों को लेकर मंथन हुआ।

Election News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को यहां उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। प्रधानमंत्री के तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली पहुंचने पर पार्टी मुख्यालय में पहले राजस्थान और फिर छत्तीसगढ़ को लेकर अलग-अलग बैठकें हुईं।

BJP, Rajasthan Chunav

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन मुद्दों पर हुआ मंथन।

बैठक में राजस्थान के ये नेताओं भी हुए शामिव

राजस्थान संबंधी बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत, राजस्थान के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रभारी अरुण सिंह और राज्य इकाई के प्रमुख सीपी जोशी भी शामिल हुए। छत्तीसगढ़ संबंधी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और चुनाव प्रभारी मनसुख मांडविया सहित प्रदेश के कुछ अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। तकरीबन तीन घंटे चली चर्चा के बाद भाजपा की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई सूची जारी नहीं की गई। सूत्रों ने बताया कि दोनों राज्यों की सूची सोमवार को जारी की जा सकती है।

End of Feed