UP BJP में सह-प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा, जानिए किसे मिली क्या जिम्मेदारी? समझें रणनीति

यूपी बीजेपी (UP BJP) में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। अनंत ओझा को वेस्ट यूपी पर फोकस की जिम्मेदारी दी गई है...

UP BJP: यूपी बीजेपी (UP BJP) में सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया गया है। अनंत ओझा को वेस्ट यूपी पर फोकस की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही बीजेपी मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन भी देखेंगे। डॉ. प्रदीप वर्मा को अवध और कानपुर क्षेत्र का जिम्मा मिला है। वहीं, जगदीश पटेल काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। मेधा कुलकर्णी प्रदेश प्रभारी के साथ समन्वय के अलावा महिला संपर्क अभियान पर फोकस करेंगी।

BJP UP

UP BJP में अहम जिम्मेदारियां बांटी गईं

क्या है बीजेपी की रणनीति?

देश के किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले यूपी में सबसे ज्यादा प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पार्टी नेतृत्व इस चुनाव को लेकर कितना गंभीर है। बीजेपी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चार अलग-अलग राज्यों से आने वाले अनुभवी नेताओं को सह-प्रभारी बनाया है, जिन्हें यूपी के क्षेत्रों और विशिष्ट अभियानों का काम बांटा गया है।

End of Feed