बिहार के वैशाली में शिक्षक की पिटाई से एक बच्ची का हाथ टूट गया। मास्टर साहब की पिटाई के बाद छात्रा का जो हश्र हुआ, उससे स्कूल में जमकर बवाल हुआ। पीड़ित के परिवार की ओर से शिक्षक के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही गई है।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
यह पूरा मामला लालगंज प्रखंड के राजकीय कृत मध्य विद्यालय अतउल्ला पुर का है। वहां पांचवीं कक्षा में नंदनी कुमारी पढ़ती है। स्कूल में हिंदी के टीचर अनिल कुमार ने वर्ग संचालन के बीच लड़की का हाथ मरोड़ दिया था, जिससे वह चोटिल हो गई। दर्द के बाद वह डॉक्टर के पास ले जाई गई तो पता चला कि उसका ही हाथ टूट गया है।
मामले की जानकारी पर परिजन ने स्कूल में हंगामा काटा। इस बीच, सातवीं क्लास के एक छात्र की प्रधानाध्यापक ने भी पिटाई की। वैसे, पूरे मामले की जानकारी पर बीईओ मौके पर स्कूल पहुंचे। उन्होंने परिजन को शांत कराया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
