नीतीश कुमार को झटका, JDU महासचिव अली अशरफ फातमी ने दिया इस्तीफा, RJD में हो सकते हैं शामिल

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 19, 2024, 04:05 PM IST

Ali Ashraf Fatmi Resign from JDU: जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, कहा जा रहा है कि फातमी आरजेडी जॉइन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने JDU से इस्तीफा दिया
  • फातमी RJD के टिकट पर दरभंगा से सांसद रहे हैं
  • मो. अली अशरफ फातमी पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले बड़ा झटका लगा है, वहां की राजनीति में खासा दखल रखने वाले जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी (Ali Ashraf Fatmi) ने जेडीयू पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Mohammed Ali Ashraf Fatmi Resign from JDU,

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मो. अली अशरफ फातमी ने JDU से इस्तीफा दिया

लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है फातमी के आरजेडी में दोबारा लौटने की चर्चा है, कहा जा रहा है कि फातमी दरभंगा से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ये सीट बीजेपी के पाले में है, गौर हो कि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव अली अशरफ फातमी केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

End of Feed