Bihar Cabinet Expansion: बिहार में आज हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, इन चेहरों को मिल सकता है मौका

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 10:40 AM IST

Bihar Cabinet Expansion: बिहार सरकार में सीएम सहित कुल नौ मंत्री हैं। नीतीश सरकार में अभी 27 मंत्रियों के पद खाली हैं। बिहार सरकार में कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि गुरुवार शाम तक मंत्रियों के नाम फाइनल हो जाएंगे।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक जेडीयू से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, सुनील कुमार और जयंत राज तो भाजपा से मंगल पांडेय, नीरज बबलू, नितिन नवीन, हरि साहनी, संतोष सिंह को शपथ दिलाई जा सकती है। महागठबंधन छोड़ने के बाद भाजपा के समर्थन से नीतीश कुमार ने गत 28 जनवरी को एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली। उनके साथ आठ विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। भाजपा से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

nitish kumar

बिहार में आज हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार।

बिहार में अभी सीएम सहित कुल 9 मंत्री

बिहार सरकार में सीएम सहित कुल नौ मंत्री हैं। नीतीश सरकार में अभी 27 मंत्रियों के पद खाली हैं। बिहार सरकार में कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि गुरुवार शाम तक मंत्रियों के नाम फाइनल हो जाएंगे। उसके बाद जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। वहीं कैबिनेट विस्तार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है। वह जिसकी अनुशंसा करेंगे, उन्हें ही मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। एनडीए में कहीं कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सब ठीक है।

End of Feed